फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rafale pilot Shivangi Singh's claim of being caught in Pakistan is fake

Fact Check: राफेल पायलट शिवानी सिंह का पाकिस्तान में पकड़े जाने का दावा फर्जी, पढ़ें पड़ताल

Sat, 10 May 2025 05:06 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 10 May 2025 05:06 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा जारी है। उसके समर्थन वाले कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स से यह दावा किया गया कि भारतीय राफेल पायलट शिवांगी सिंह का जेट पाकिस्तान में क्रैश हुआ और उन्हें पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Rafale pilot Shivangi Singh's claim of being caught in Pakistan is fake
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के किसी भी हमले का जवाब भारत मजबूती के साथ दे रहा है। इससे उसकी बौखलाहट अब सबके सामने आ रही है। जब पाकिस्तान भारत के सामने किसी भी तरह से टिक नहीं पाया तो उसने सोशल मीडिया पर प्रोपेगैंडा का सहारा लिया। पाकिस्तान अब सोशल मीडिया पर झूठ फैलाकर खुद को मजबूत दिखाने की नापाक साजिश कर रहा है। पाकिस्तान के कई झूठ अब तक बेनकाब हो चुके हैं। अब एक नया झूठ पाकिस्तान की तरफ से यह फैलाया जा रहा है कि भारतीय पायलट शिवानी सिंह अब पाकिस्तान की गिरफ्त में हैं। वो राफेल उड़ा रही थीं, जो पाकिस्तान में क्रैश हो गया और शिवांगी ने खुद को विमान से इजेक्ट कर लिया। इसके बाद उन्हें वहां बंधक बना लिया गया। यह दावा पूरी तरह से गलत और फर्जी  है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। भारत सरकार की तरफ से इस दावे का खंडन किया गया है। साफ किया गया कि शिवांगी सिंह को पाकिस्तान में कैदी नहीं बनाया गया है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शिवानी सिंह को राफेल की शेरनी भी कहा जाता है। शिवानी सिंह भारत के दमदार लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाने वाली एकमात्र महिला पायलट हैं। साल 2020 में जब फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप भारत लाई गई, तब फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवानी सिंह को इस अत्याधुनिक विमान के स्क्वाड्रन गोल्डन ऐरो का हिस्सा बनाया गया। इस तरह वे राफेल उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है दावा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया है। ये भी दावा किया जा रहा है कि उनका राफेल पाकिस्तान में क्रैश हो गया था। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप क्रमश: यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले भारत के न्यूज चैनलों को देखा। यहां हमें भारतीय न्यूज एजेंसी एएनआई पर इस दावे का खंडन करते हुए 'एक्स' पोस्ट मिला। एएनआई ने पीआईबी के हवाले से इस दावे का खंडन किया। एएनआई के पोस्ट में बताया गया था कि भारतीय महिला वायु सेना पायलट को पाकिस्तान में नहीं पकड़ा गया है। पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल दावा कर रहे हैं कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। 

 

 

 

आगे हमने खबर की पुष्टि करने के लिए भारत सरकार की नोडल समाचार एजेंसी पीआईबी का एक्स पोस्ट देखा। यहां भी इस दावे का खंडन किया गया। पीआईबी की तरफ से कहा गया था कि पाकिस्तान के समर्थक सोशल मीडिया हैंडल फर्जी दावा कर रहे हैं कि भारतीय महिला वायुसेना पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है। पीआईबी की ओर से भी साफ किया गया कि भारतीय महिला वायु सेना पायलट सुरक्षित हैं। 

 

 

 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि पाकिस्तान भारतीय महिला वायुसेना पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह के बारे में झूठी खबर फैलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed