फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video goes viral linking it to Nepal recent plane crash

Fact Check: नेपाल विमान हादसे से जोड़कर पुराना वीडियो वायरल, ये है सोशल मीडिया पोस्ट का सच

Thu, 25 Jul 2024 03:12 PM IST
शिवेंद्र फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Thu, 25 Jul 2024 03:12 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक विमान देखते ही देखते हवा में अनियंत्रित हो गया। वीडियो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल की हालिया घटना का है। अमर उजाला की पड़ताल यह दावा भ्रामक निकला।

विज्ञापन
Old video goes viral linking it to Nepal recent plane crash
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल की हालिया घटना का है। 
विज्ञापन


क्या है दावा?
सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक विमान देखते ही देखते अनियंत्रित हो गया। मोहम्मद फैजान शेख नाम के एक्स यूजर ने एक्स पर तीन अन्य के साथ इस वीडियो को साझा किया और लिखा, 'नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोखरा जाने वाला यह विमान, जिसमें चालक दल सहित 19 लोग सवार थे, सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।'
विज्ञापन

 

#BREAKING

A Saurya Airlines aircraft crashes during takeoff at Tribhuvan International Airport in #Kathmandu, Nepal.

विज्ञापन
विज्ञापन


The Pokhara-bound plane, carrying 19 people including the crew, met with the accident around 11 am.#NepalPlaneCrash #Nepal #planecrash pic.twitter.com/2ek90fvlEU

— Mohammed Faizan Shaikh (@king7851007) July 24, 2024


सुनंदा रॉय नाम की एक एक्स यूजर ने भी इस वीडियो को साझा किया और लिखा, 'नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 18 लोग हताहत।' अन्य सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो कुछ ऐसे ही कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है।
 

Plane Crashed in #Nepal, 18 casualties till now.

I have travelled once in these kinds of 20-25 year old Bombardier CRJ-200 planes of Saurya airlines for once.

The condition of those planes were very bad and the flight was scary as hell.

This was bound to happen one day.… pic.twitter.com/XeMaPXAAgN

— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) July 24, 2024


पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें वीडियो से संबंधित कई ट्वीट मिले। इनमें से कई ट्वीट जनवरी 2023 के भी थे। यहां से यह संकेत तो मिल गया कि वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं है।
 

Video of what seems to be moments before the crash of Yeti Airlines🇳🇵 ATR72 carrying 72 passengers near Pokhara Airport#aerowanderer #aviation #avgeek #nepal #yetiairlines pic.twitter.com/hk12Edlvpf

— Aerowanderer (@aerowanderer) January 15, 2023


और अधिक पड़ताल के दौरान हमें इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट मिली। 15 जनवरी को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ क्षण पहले नेपाली विमान के हवा में नियंत्रण खोने का वीडियो सामने आया था। पड़ोस में स्थित एक इमारत की छत से बनाए गए एक वीडियो में 72 लोगों को ले जा रहा यात्री विमान, एटीआर-72, दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले दिशा खोता हुआ दिखाई दिया था। यही वीडियो अन्य समाचार माध्यमों में भी दिखाई दिया। 

पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है कि यह नेपाल के हालिया विमान हादसे को बताने का दावा गलत है। यह वीडियो डेढ़ साल पुराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed