Fact Check: पोलिंग बूथ पर वोटों की धांधली का आरोप लगाते हुए पुराना वीडियो हो रहा वायरल, यहां पढ़ें सच्चाई
Fact Check: लोकसभा चुनावों के बीच, एक पोलिंग बूथ पर कथित रूप से वोटों की धांधली के पुराने वीडियो को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर साझा किया जा रहा है। हालांकि, बूम ने अपनी जांच में पाया कि वीडियो का वर्तमान में जारी लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इस समय लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है जबकि 26 अप्रैल को दूसरे दौर का मतदान होना है। इस बीच, एक पोलिंग बूथ पर कथित रूप से वोटों की धांधली के पुराने वीडियो को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। बूम ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो मई 2019 से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है और इसका वर्तमान में जारी लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।
क्या है दावा?
वीडियो में हरी साड़ी पहने महिला ईवीएम के पास खड़ी नजर आती है जो पोलिंग एजेंट मालूम होती है। तभी एक दूसरी महिला पर्ची कटाकर वोट डालने ईवीएम कंपार्टमेंट में जाती है। इतने में पहले से खड़ी महिला भी वहां पहुंचती है और उसका हाथ पकड़कर बटन दबाती है। यही प्रकिया वह दूसरी महिला वोटर्स के साथ भी दोहराती नजर आती है। गौरतलब है कि ईवीएम कियोस्क मतदाता के अलावा किसी और का प्रवेश सख्त वर्जित होता है।
फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसे होगा 400 पार... पता नही ये कहा का वीडियो है लेकिन इससे पता चलता है की लोकतंत्र खतरे में हैं।'
इसी तरह एक्स पर एक यूजर @Manikantrao_ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसे होगा 400 पार'
दावे की सत्यता की जांच के लिए बूम की टिपलाइन (+917700906588) पर भी यह वीडियो प्राप्त हुआ.
पड़ताल:
यह वीडियो बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान भी वायरल था. बूम ने तब भी इसका फैक्ट चेक किया था। बूम ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल लेंस पर रिवर्स इमेज चेक किया. इस दौरान बूम को 15 मई 2019 का एक एक्स पोस्ट मिला, जिसमें वायरल हो रहा वीडियो देखा जा सकता है।
पोस्ट देखें
आर्काइव लिंक देखें
मई 2019 में यही वीडियो कुछ वेरिफाइड एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया गया था। रीता बनर्जी @Rita_Banerji नाम की यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारत में महिलाओं के लिए स्वतंत्र वोटिंग नहीं है! ग्रामीण बंगाल में एक गांव के मतदान केंद्र में चुनाव अधिकारी की तरह दिखने वाली एक महिला कुछ महिला मतदाताओं का हाथ पकड़ती है और जिस पार्टी को वह वोट देना चाहती है, उसके लिए EVM पर बटन दबाती है। आश्चर्य है कौन सी पार्टी?"
ओरिजनल पोस्ट (No independent vote for women in India! In rural Bengal what looks like a female election officer in a voting booth in a village, takes the hand of each woman voter and presses the #EVM button for the party that she is to favor. Wonder which party?)
पोस्ट देखें
आर्काइव लिंक देखें
हिंदुस्तान टाइम्स के पॉलिटिकल एडिटर विनोद शर्मा ने भी 15 मई 2019 को यही वीडियो पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग पर तंज किया था।
पोस्ट देखें
आर्काइव लिंक देखें
NewsCentral 24*7 पर 16 मई 2019 को यह रिपोर्ट पब्लिश थी जिसमें वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शामिल है। इसे हालांकि रिपोर्ट में घटना की जगह नहीं बताई गई थी पर कहा जा रहा है कि वीडियो बंगाल के किसी इलाके का है। रिपोर्ट में लिखा है, "वीडियो का वास्तविक स्त्रोत और जगह की पुष्टि नहीं की जा सकी है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह ग्रामीण बंगाल में किसी इलाके का है," (अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद)
बूम ने अपने फैक्ट चेक में कहा कि वह स्वतंत्र रूप से घटना के स्थान और तारीख की पुष्टि नहीं कर सका। हालांकि, यह स्पष्ट है कि वीडियो 2019 से ही इंटरनेट पर मौजूद है और लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा नहीं है।
(This story was originally published by Boom, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)