{"_id":"659bf6b10f3eec51a205dfe8","slug":"maldivian-leader-shared-sunset-in-bora-bora-shared-as-in-maldives-with-fake-claim-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fact Check: मालदीव के नेता का गुमराह करने वाला ट्वीट, अपने देश की बता साझा की इस द्वीप की तस्वीर; जानें सच्चाई","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: मालदीव के नेता का गुमराह करने वाला ट्वीट, अपने देश की बता साझा की इस द्वीप की तस्वीर; जानें सच्चाई
Mon, 08 Jan 2024 08:19 PM IST
शिवेंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:19 PM IST
सार
Maldives vs Lakshadweep: मालदीव के नेता मैज महमूद ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें एक द्वीप में डूबता सूर्य दिखाई दे रहा है। महमूद ने यह फोटो अपने देश की बताई है जोकि गलत दावा है।
विज्ञापन
बोरा बोरा द्वीप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 और 3 जनवरी को लक्षद्वीप का दौरा किया था। पीएम के इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना शुरू हो गई। दरअसल, पीएम ने भी देशवासियों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी। यह तुलना इतनी ज्यादा बढ़ी कि मालदीव की सरकार भी परेशान हो गई। इस बीच, मालदीव के मंत्रियों द्वारा इस मामले को लेकर किए गए पोस्ट पर विवाद हो गया। दोनों देशों के यूजर्स भी इस मुद्दे पर भिड़ गए हैं और अपने अपने देशों की सुंदर जगहों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी बीच मालदीव के यूजर्स द्वारा एक द्वीप में ढलते सूरज की तस्वीर साझा कर दावा किया जा रहा है कि ऐसा नजारा लक्षद्वीप में नही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
क्या है दावा?
6 जनवरी को मालदीव की प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता मैज महमूद ने एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की जिसमें किसी द्वीप में डूबता सूर्य दिखाई दे रहा है। महमूद ने तस्वीर को कैप्शन दिया, 'मालदीव में सूर्यास्त। आप ऐसा लक्षद्वीप में नहीं देख पाएंगे।'
इसके अलावा कई मालदीव के कई अन्य नागरिकों ने हूबहू कैप्शन के साथ साझा किया है।

- फोटो : Social media
पड़ताल
वायरल फोटो को लेकर जब हमने पड़ताल तो सच्चाई कुछ अलग ही पता चली। जांच के लिए सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दरम्यान हमें ये फोटो फ्रेंच पोलिनेशिया में बोरा बोरा द्वीप में पर्ल रिजॉर्ट की वेबसाइट पर मिली। इससे साफ हो गया कि यह तस्वीर मालदीव की नहीं है। आगे और छानबीन करने पर वायरल तस्वीर कई टूरिस्ट वेबसाइट्स पर भी मिली।

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि डूबते सूरज का आकर्षक नजारा ली बोरा-बोरा नामक द्वीप का है। इस तस्वीर का मालदीव से कोई लेना-देना नहीं है।
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि डूबते सूरज का आकर्षक नजारा ली बोरा-बोरा नामक द्वीप का है। इस तस्वीर का मालदीव से कोई लेना-देना नहीं है।