फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   fact check viral picture of Rahul Gandhi with a woman is created through AI

Fact Check: एआई से बनाई गई है राहुल गांधी की महिला के साथ वायरल हो रही तस्वीर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 10 Sep 2025 08:05 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 10 Sep 2025 08:05 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ एक महिला की तस्वीर शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मलेशिया में राहुल गांधी इस महिला के साथ हैं। हमारी पड़ताल में यह तस्वीर एआई से बनी हुई निकली है। 

विज्ञापन
fact check viral picture of Rahul Gandhi with a woman is created through AI
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक महिला के साथ सेल्फी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी मलेशिया में किसी महिला के साथ घूम रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता और विपक्षी नेता राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा को लेकर उन पर कड़ा प्रहार किया है। इसी बीच उनकी यह तस्वीर शेयर की जा रही है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल  में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह तस्वीर एआई के माध्यम से बनाई गई है। तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं है। एआई से बनी तस्वीर को झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा  

राहुल गांधी की सेल्फी को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वह मलेशिया में किसी महिला के साथ छुट्टीयां मना रहे हैं।  

इंडियन (@hindus47) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा, “मलेशिया में राहुल गांधी किस महिला के साथ खुश दिख रहे हैं?” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस तस्वीर से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट इंटरनेट पर सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें इससे जुड़ी कोई भी रिपोर्ट देखने को नहीं मिली। आगे हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर भी सर्च किया। यहां हमें इससे संबंधित सिर्फ एक्स पोस्ट मिले। कोई विश्वसनीय परिणाम देखने को नहीं मिला। 

  तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें तस्वीर में विसंगतियां देखने को मिली। तस्वीर में जूम इन करने पर, हमने देखा कि महिला के काले धूप के चश्मे पर कृत्रिम रोशनी का प्रतिबिंब फ्रेम से बाहर निकल रहा था।  

  आगे हमने इस तस्वीर को कई एआई डिटेक्टर टूल पर इस तस्वीर को सर्च करने की कोशिश की। सबसे पहले हमने एआई डिटेक्टर टूल isgen.ai पर इस तस्वीर को सर्च किया। यहां हमें तस्वीर के 100 प्रतिशत एआई से बने होने की जानकारी मिली। 
 

इसके बाद हमने तस्वीर को sightengine नाम के एआई टूल से सर्च किया। इस टूल ने भी हमें तस्वीर को एआई से बने होने की जानकारी दी। टूल ने तस्वीर के बारे में 56 प्रतिशत एआई से बने होने के साथ ही जनकारी दी कि तस्वीर के चैप जीपीटी 40 से बने होने की सबसे ज्यादा संभावना है।  

 

आगे हमने वायरल पोस्ट के कमेंट देखने शुरू किए। यहां हमें एक यूजर का कमेंट मिला। इसमें एक प्रॉम्प्ट बताया गया था जिसके जरिए इस तस्वीर को एआई के माध्यम से बनाया जा सकता है। हमने उसी प्रॉम्प्ट के माध्यम से चैट जीपीटी से इस तस्वीर को बनाने की कोशिश की। यहां हमने राहुल गांधी की उनकी बहन प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर बनाई। हमें कुछ कुछ इससे मिलते-जुलते परिमाण देखने को मिले। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीर को एआई के माध्यम से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed