फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of Afghanistan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi's visit to Uzbekistan shared as from India

Fact Check: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के उज्बेकिस्तान दौरे का वीडियो भारत का बताकर शेयर

Sat, 11 Oct 2025 09:18 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 11 Oct 2025 09:18 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी जहाज से नीचे आ रहे हैं। इस वीडियो को भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Fact Check Video of Afghanistan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi's visit to Uzbekistan shared as from India
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9 अक्तूबर को नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को मुत्ताकी के नई दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री हवाई जहाज से उतर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उनके भारत आगमन का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस वीडियो को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वीडियो आमिर खान मुत्ताकी के भारत आने का नहीं है। वायरल वीडियो के जरिए भ्रामक दावा किया जा रहा है। ये वीडियो अफगान विदेश मंत्री के भारत दौरे का नहीं बल्कि दो साल पहले उज्बेकिस्तान के समरकंद दौरे का है।

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि  अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी का भारत पहुंचने पर स्वागत किया गया। 
ᵐᵗᵠ (@55MTQ_) नाम के एक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया, “ये अफगान मंत्री है जिसने आज पूरी पाकिस्तानी सरकार और दुनिया को हिलाया। भारत और अफगानिस्तान के दोस्ताना बीच एक नया अध्याय खुल गया है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो के कीफ्रेम के साथ रिपोर्ट काबुल नाउ पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 2023 में पोस्ट करके बताया गया था कि तालिबान के विदेश मंत्री, आमिर खान मुत्ताकी, उज़्बेकिस्तान के समरकंद शहर पहुंच गए, जहाँ अफगानिस्तान के सात पड़ोसी देशों और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच चौथी मंत्रिस्तरीय बैठक हो रही थी। पहले खबर आई थी कि तालिबान को इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

आगे सर्च करने पर हमें अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय में जनसंपर्क निदेशक हाफिज जिया अहमद का एक एक्स पोस्ट मिला। इसमें आमिर खान मुत्ताकी का वायरल वीडियो मौजूद था। इस वीडियो को 13 अप्रैल 2023 को पोस्ट करके लिखा गया था “उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्री समरकंद पहुंचे, जहां स्थानीय अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वह आज समरकंद में अफ़ग़ानिस्तान पर क्षेत्रीय विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे।”

यह वीडियो दो वर्षों से इंटरनेट पर मौजूद है। भारत का दौरा आमिर खान ने 2025 में किया है। 9 अक्तूबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर आमिर खान मुत्ताकी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था “अफगानिस्तान के विदेश मंत्री, मावलवी आमिर खान मुत्ताकी का नई दिल्ली आगमन पर हार्दिक स्वागत है। हम उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।” 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2023 का है जिसे भारत दौरे का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed