फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Photo of women's body thrown in a suitcase on Yamuna Expressway viral with fake claim

Fact Check: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में युवती की लाश फेंकने की फोटो फर्जी दावे के साथ वायरल, ये है सच्चाई

Thu, 04 Jan 2024 01:39 PM IST
शिवेंद्र फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Thu, 04 Jan 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
सोशल मीडिया पर मृत युवती की तस्वीर वायरल की जा रही है। घटना को सांप्रदायिक एंगल देते हुए दावा किया जा रहा है कि युवती की हत्या से पहले उसके प्रेमी यामीन खान ने अपने दोस्त से दुष्कर्म करवाया। यह दावा फर्जी है।
 
loader
Fact Check: Photo of women's body thrown in a suitcase on Yamuna Expressway viral with fake claim
यमुना एक्सप्रेसवे घटना फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवती के शव की फोटो वायरल हो रही है। यूजर्स फोटो को साझा कर युवती के साथ सांप्रदायिक घटना होने का दावा कर रहे हैं। 

क्या है दावा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर एक्स पर मृत युवती की तस्वीर वायरल की जा रही है। घटना को सांप्रदायिक एंगल देते हुए दावा किया जा रहा है कि युवती की हत्या से पहले उसके प्रेमी यामीन खान ने अपने दोस्त से दुष्कर्म करवाया।

2 जनवरी को इस पोस्ट को क्वीन ऑफ झांसी नाम की एक्स यूजर ने किया और लिखा, 'सूटकेस से इतनी मुहब्बत क्यों है लड़कियों? हल्द्वानी से गायब पढ़ी-लिखी समझदार मेडम मथुरा में ऐसे मिली, इनके प्रेमी यामीन खान ने प्रेमिका की हत्या के पहले अपने दोस्त से रेप करवाया, भाईचारा?'

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने इसी कैप्शन के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर साझा की है।

यमुना एक्सप्रेसवे घटना फैक्ट चेक
यमुना एक्सप्रेसवे घटना फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल 
जब हमनें वायरल दावे की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। पड़ताल के शुरुआत में हमनें पोस्ट से जुड़े कुछ कीवर्ड्स इंटरनेट पर पर सर्च किए। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर से अमर उजाला द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली जोकि नवंबर 2022 की थी। खबर के अनुसार, मथुरा के राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर युवती का शव ट्रॉली बैग में पॉलिथीन में बंद मिला था। बैग में साड़ी भी मिली थी। 

यमुना एक्सप्रेसवे घटना फैक्ट चेक
यमुना एक्सप्रेसवे घटना फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala
यहां से संकेत मिल गए कि जिस घटना की बात हो रही है वह करीब 15 महीने पुरानी है। आगे की पड़ताल के लिए हमनें अमर उजाला के मेरठ ब्यूरो से घटना की जानकारी ली। 21 नवंबर 2022 को प्रकाशित एक अन्य रिपोर्ट मिली जिसका शीर्षक था 'हत्या कर 12 घंटे तक घर में रखी बेटी की लाश, फिर रात के अंधेरे में एक्सप्रेस-वे पर लगाया ठिकाने'।

रिपोर्ट में बताया गया था कि 17 नवंबर 2022 को बीसीए की छात्रा आयुषी की गोली मारकर हत्या की गई, फिर उसके शव को यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में पैक कर फेंक दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पिता ने बेटी की हत्या करने की बात कबूली। आयुषी की हत्या के बाद उसके शव को घर पर ही रखा गया। यह सबकुछ परिवार के अन्य सदस्यों के सामने ही हुआ था। बाद में पिता और मां ने ट्रॉली बैग में बेटी की लाश लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दी थी।

पड़ताल के क्रम में हमें मथुरा पुलिस द्वारा 21 नवंबर 2022 को ट्वीट किया गया एक वीडियो मिला जिसमें मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक नगर का बयान था। उस वक्त पुलिस अधिकारी ने बताया था कि बदरपुर दिल्ली में रहने वाली लड़की ने मर्जी से क्षत्रपाल नाम के लड़के से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी जिसको लेकर परिवार में मनमुटाव था। पिता ने बेटी को दो गोलियां मारी थीं और लाश सड़क पर फेंक दी थी।
 

पड़ताल का नतीजा: 
हमारी पड़ताल में सांप्रदायिक एंगल से वायरल हो रही पोस्ट फर्जी निकली। हत्यारोपी युवती के परिजन ही निकले और नवंबर 2022 में घटी घटना में किसी तरह का सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed