फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Old Video of Man Being Beaten Over Road Dispute Shared as Case of Assault

Fact Check: सड़क विवाद के कारण पिटने के पांच साल पुराने वीडियो को यौन शोषण का बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 16 Apr 2026 08:28 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 16 Apr 2026 08:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं आदमी के पीट रही हैं। दावा किया जा रहा है कि नाबालिग के साथ यौन शोषण करने पर इसे पीटा गया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला। 

विज्ञापन
Fact Check Old Video of Man Being Beaten Over Road Dispute Shared as Case of Assault
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं एक आदमी को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यहां एक आदमी को एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद महिलाओं के एक समूह ने उसकी पिटाई कर दी। इस पिटाई के कारण आदमी बहरा हो गया। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया  है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो  2021 का है। इसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरवाल गांव में एक महिला संगठन की सदस्य ने एक जमीन मालिक के साथ सड़क चौड़ी करने को लेकर मारपीट की थी। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महिलाओं ने आदमी को नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए पकड़ा लिया। इसके बाद आदमी की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट न्यूज (@MiddleEast_Eng) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “एक आदमी ने बार-बार एक किशोरी को परेशान किया और उस पर हमला किया। लेकिन आखिरकार, गांव की महिलाओं ने दखल देकर उसकी इस हरकत को रोक दिया। मुझे बहादुर महिलाएं बहुत पसंद हैं।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें हिमाचल अभी अभी नाम की एक वेबसाइट पर इस वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट 2021 में प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि  सड़क चौड़ी करने को लेकर महिला मंडल और एक व्यक्ति के बीच ऐसा विवाद हुआ कि दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे बन बैठे। घटना मंडी जिला की कोटली तहसील के तहत आने वाले सरवाल गांव की है। 

 

आगे हमें इस वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट न्यूज 18 पर मिली। इस रिपोर्ट को 2021 में प्रकाशित करके बताया गया था कि  हिमाचल प्रदेश में सड़क चौड़ीकरण को लेकर महिला मंडल और जमीन के मालिक के बीच ऐसा विवाद हुआ कि दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे बन बैठे। घटना मंडी जिला की कोटली तहसील के तहत आने वाले सरवाल गांव का है। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है 2021 के वीडियो को झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed