फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Jitan Ram Manjhi son leaving NDA and joining mahagathbandhan is fake

Fact Check: क्या एनडीए छोड़ महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं जीतनराम मांझी के बेटे, इस्तीफे वाली खबर का ये है सच

Mon, 05 Feb 2024 08:11 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Mon, 05 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

Fact Check: बिहार में जदयू के एनडीए में शामिल होने बाद सोशल मीडिया दावा किया जा रहा है जीतन राम मांझी के बेटे संतोष एनडीए के मंत्रालय से इस्तीफा दे सकते हैं। यह खबर फर्जी है जिसका खंडन संतोष ने किया है। 

विज्ञापन
Fact Check: Jitan Ram Manjhi son leaving NDA and joining mahagathbandhan is fake
बिहार की राजनीति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाल ही में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो गई। इसके साथ ही राज्य में भाजपा, जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को मिलाकर नई सरकार बनी। इस सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा से तीन और जदयू से तीन-तीन मंत्री जबकि हम पार्टी और एक निर्दलीय विधायक भी मंत्री बने। अब नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इन तमाम सियासी घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है जिसमें कहा गया कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन एनडीए के मंत्रालय से इस्तीफा दे सकते हैं। 
विज्ञापन

क्या है दावा?
सोशल मीडिया पर कई यूजर संतोष मांझी की फोटो साझा कर दावा कर रहे हैं कि वो एनडीए सरकार का साथ छोड़ सकते हैं। यूजर ने लिखा, 'खेला होने वाला है...जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन एनडीए के मंत्रालय से दे सकते हैं इस्तीफा..! जीतन राम मांझी महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं..।'



इसी दावे को कांग्रेस प्रवक्ता और मप्र कांग्रेस ओबीसी प्रभारी डॉ. अरुणेश यादव ने समर्थन किया। उनके अलावा भी कई लोगों ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए हमनें संतोष मांझी के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। इस दौरान हमें संतोष मांझी के ट्वीट्स मिले जिसमें उन्होंने वायरल खबर का खंडन किया था। हम नेता ने अपने बयान में कहा, 'मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल निराधार है। मैं एनडीए के साथ था, हूं और रहूंगा। किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं है.. लोभ, लालच, प्रलोभन की राजनीति को मैं चिमटे से भी नहीं छू सकता।' 

संतोष मांझी ने कहा, 'मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है। आपका आशीर्वाद काफी है.. कुर्सी तो आनी जानी है।'
 
विज्ञापन

नतीजा: 
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर यह दावा कि संतोष मांझी एनडीए सरकार का साथ छोड़ सकते हैं, गलत है। संतोष ने खुद इस भ्रामक खबर का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed