Fact Check: क्या एनडीए छोड़ महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं जीतनराम मांझी के बेटे, इस्तीफे वाली खबर का ये है सच
Fact Check: बिहार में जदयू के एनडीए में शामिल होने बाद सोशल मीडिया दावा किया जा रहा है जीतन राम मांझी के बेटे संतोष एनडीए के मंत्रालय से इस्तीफा दे सकते हैं। यह खबर फर्जी है जिसका खंडन संतोष ने किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर कई यूजर संतोष मांझी की फोटो साझा कर दावा कर रहे हैं कि वो एनडीए सरकार का साथ छोड़ सकते हैं। यूजर ने लिखा, 'खेला होने वाला है...जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन एनडीए के मंत्रालय से दे सकते हैं इस्तीफा..! जीतन राम मांझी महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं..।'
इसी दावे को कांग्रेस प्रवक्ता और मप्र कांग्रेस ओबीसी प्रभारी डॉ. अरुणेश यादव ने समर्थन किया। उनके अलावा भी कई लोगों ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा किया।
बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है....
— Dr. Arunesh Kumar Yadav (डॉ अरुणेश यादव) (@YadavArunesh) February 5, 2024
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन एनडीए के मंत्रालय से दे सकते हैं इस्तीफा..!
उम्मीद है जीतन राम मांझी महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं..#BiharPolitics pic.twitter.com/jnS03eUtrw
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए हमनें संतोष मांझी के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। इस दौरान हमें संतोष मांझी के ट्वीट्स मिले जिसमें उन्होंने वायरल खबर का खंडन किया था। हम नेता ने अपने बयान में कहा, 'मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल निराधार है। मैं एनडीए के साथ था, हूं और रहूंगा। किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं है.. लोभ, लालच, प्रलोभन की राजनीति को मैं चिमटे से भी नहीं छू सकता।'
संतोष मांझी ने कहा, 'मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है। आपका आशीर्वाद काफी है.. कुर्सी तो आनी जानी है।'
(1/2)
— Dr. Santosh Kumar Suman (@santoshmanjhi_) February 4, 2024
मित्रों नमस्कार,
मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल निराधार है। मैं एनडीए के साथ था, हूँ और रहूँगा। किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं है.. लोभ, लालच, प्रलोभन की राजनीति को मैं चिमटे से भी नहीं छू सकता.. मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है..
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर यह दावा कि संतोष मांझी एनडीए सरकार का साथ छोड़ सकते हैं, गलत है। संतोष ने खुद इस भ्रामक खबर का खंडन किया है।