फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Ethiopia's photo goes viral by linking it to the people who came to India's Ramlila rally

Fact Check: इथियोपिया की फोटो 'इंडिया' की रामलीला रैली में आए लोगों से जोड़कर वायरल, जानें पुरानी तस्वीर का सच

Mon, 01 Apr 2024 07:20 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Mon, 01 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

Fact Check: इथोपिया की एक पुरानी फोटो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि 'इंडिया' की रैली के लिए दिल्ली के राम लीला मैदान के बाहर काफी भीड़ उमड़ी थी। जानें तस्वीर का पूरा सच

विज्ञापन
Fact Check: Ethiopia's photo goes viral by linking it to the people who came to India's Ramlila rally
Fact Check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अदालत ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत भी हो रही है। कोई आप नेता के समर्थन में खड़ा है तो कोई उनका विरोध कर रहा है। इस बीच, 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केजरीवाल की गिरफ्तार के विरोध में आप के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की रैली हुई। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया था। इस बीच, एक फोटो वायरल कर दावा किया जा रहा है रैली के लिए राम लीला मैदान के बाहर काफी भीड़ थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है दावा?
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रामलीला मैदान में रविवार को महारैली हुई। महारैली में विपक्षी गठबंधन का नारा 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' रहा। इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव,फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, शरद पवार, भगवंत मान, सीताराम येचुरी, डी. राजा, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। 

इस रैली की बीच एक भीड़ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तैरने लगी। तस्वीर में लोग पीले पोशाकों में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ दावा किया गया कि रविवार दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान के बाहर का दृश्य है और इंडिया समूह की रैली में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में भीड़ रामलीला मैदान की ओर मार्च कर रही है।
 

इस तस्वीर को कई AAP समर्थकों ने  एक्स पर पोस्ट किया था। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल
वायरल तस्वीर को लेकर जब हमने जांच की तो सच कुछ और ही निकला। जब हमने वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स सर्च किया तो नवंबर 2017 का एक एक्स पोस्ट मिला। इससे पता चलता है कि इथियोपिया के अदीस अबाबा ग्रेट इथियोपियन रन का आयोजन किया गया था। यहां से साफ हो गया कि अभी वायरल हो रही तस्वीर का इंडिया गठबंधन की रैली से कोई लेना देना नहीं है। आगे यही तस्वीर एमडीजी अचीवमेंट फण्ड (MDG-F) की वेबसाइट पर मिली। 
 
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से साबित होता है रामलीला मैदान में केजरीवाल के समर्थन वाली भीड़ की फोटो इथोपिया की है। अभी वायरल हो रही तस्वीर कम से कम छह साल पुरानी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed