फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Did Indi Alliance Leaders Stood up After Listening to Azan Know Truth Behind This Viral Video

Fact Check: क्या सच में अजान सुनकर खड़े हुए I.N.D.I. गठबंधन के नेता? ये है वायरल वीडियो की सच्चाई

Tue, 16 Jan 2024 10:36 AM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Tue, 16 Jan 2024 10:36 AM IST
सार

Fact Check: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' इन दिनों सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकें कर रहा है। इस बीच 'इंडिया' का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अजान के लिए खड़े हुए दिखाया गया है। हालांकि, यह वीडियो संपादित किया गया है। 

विज्ञापन
Fact Check Did Indi Alliance Leaders Stood up After Listening to Azan Know Truth Behind This Viral Video
अजान इडिटेड वीडियो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश में तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन इन दिनों सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन कर रहा है। हाल ही में गठबंधन में शामिल कई दलों ने मुलाकात भी की है। इन तमाम घटनाक्रमों के बीच गठबंधन का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अजान के लिए खड़े हुए दिखाया गया है। 
विज्ञापन

क्या है दावा?
उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख ऋचा राजपूत ने वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया है। इस कथित वीडियो के बैकग्राउंड में अजान सुनाई दे रही है, जिसके लिए 'इंडिया' ब्लॉक के तमाम नेता खड़े दिखाई दे रहे हैं। 

ऋचा ने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, 'क्यों हिंदुओं…और भी कुछ देखना बाकि है या यही काफी रहेगा। I.N.D.I गठबंधन V/S  बीजेपी का एक रूप देख लो।'
 

हूबहू कैप्शन के साथ अन्य यूजर्स ने इस वीडयो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी पड़ताल:

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को बारीकी से देखा। इस दौरान हमें होर्डिंग दिखाई दी, जिसमें बैठक की तारीख 31 अगस्त से 1 सितंबर लिखी हुई थी। इसके साथ ही लिखा हुआ था 'जीतेगा इंडिया, जुड़ेगा इंडिया'। यहां से संकेत लेते हुए हमनें 'इंडिया बैठक' 1 सितंबर' कीवर्ड इंटरनेट पर सर्च किया। इस दौरान हमें अमर उजाला के यूट्यूब पर 'गठबंधन ने चंद्रयान 3 पर बयान दे कर सबको चौंकाया!' टाइटल से एक वीडियो मिला। इस वीडियो में भी वही तस्वीर दिखी, जो वायरल हो रही है। यहां से स्पष्ट हो गया कि वायरल वीडियो पिछले साल सितंबर का है। 




आगे पड़ताल के दौरान ही हमें कुछ न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें बताया गया कि मुंबई में अपनी बैठक से इतर एक फोटो सत्र के लिए जुटे इंडिया अलायंस के नेता।

यही वीडियो अलग बैकग्राउंड वाइस और बिना वाइस के साथ मिला इंस्टाग्राम और एक्स पर भी मिला। इससे साफ हो गया कि एक ही वीडियो में अलग-अलग बैकग्राउंड वाइस डालकर इसे वायरल किया जा रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by msf India national committee (@msf_india)

विज्ञापन

नतीजा:
हमारी पड़ताल से स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो एडिटेड है। इंडिया समूह के नेता अजान के लिए नहीं, बल्कि फोटो सेशन के लिए इकट्ठा हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed