फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Claim that Indian Army DG EME was beaten up in Thailand is false

Fact Check: थाईलैंड में भारतीय सेना के डीजी ईएमई को पीटे जाने का दावा झूठा, पड़ताल में पढ़ें वीडियो का सच

Wed, 03 Jun 2026 09:55 AM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Wed, 03 Jun 2026 09:55 AM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक आदमी को पीटे जाने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना के डीजी ईएमई लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी की थाईलैंड में पीटा जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check Claim that Indian Army DG EME was beaten up in Thailand is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़कियां एक आदमी को पीट रही हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना के डीजी ईएमई, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी को फुकेट में थाई ट्रांसजेंडर महिलाओं द्वारा पीटा जा रहा है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच में सामने आया कि वीडियो दिसंबर 2025 का है। इस वीडियो में भारतीय सेना का कोई जवान नहीं है। जांच में सामने आया कि इस घटना में असल में राज जसूजा नाम का एक भारतीय नागरिक शामिल था, जिस पर दिसंबर 2025 में थाईलैंड में 'सर्विसेज़' के लिए पेमेंट न करने पर ट्रांसजेंडर महिलाओं ने हमला किया था।

विज्ञापन

क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि  थाईलैंड में भारतीय सेना के डीजी ईएमई, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी को पीटा जा रहा है। 

Be Brave, Speak Truth (@emon_maste31034) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “जनरल राजीव किनार साहनी, DG EME, इंडियन आर्मी को फुकेट में थाई लेडीबॉयज़ ने बुरी तरह पीटा है” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट इंडियन एक्सप्रेस पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 6 जनवरी 2026 को छापा गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि एक लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के पटाया में एक इंडियन टूरिस्ट को ट्रांसजेंडर महिलाओं के एक ग्रुप ने कथित तौर पर पीटा। यह झगड़ा से*स सर्विस की फीस न देने को लेकर हुआ था। 27 दिसंबर के वायरल वीडियो में, तीन ट्रांसजेंडर महिलाएं 52 साल के आदमी को चप्पलों से पीटती दिख रही हैं। जब उसने कथित तौर पर मांगी गई रकम देने से मना कर दिया और कार में बैठकर इलाके से जाने की कोशिश की, तो मामला बिगड़ गया। ट्रांसजेंडर महिला ने उस पर पेमेंट न करने का आरोप लगाया। और आदमी को लात-घूंसों से पीटा गया। थैगर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदमी के चेहरे और सिर के पिछले हिस्से में चोटें आईं। उसे मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए पट्टामकुन हॉस्पिटल ले जाया गया। इस रिपोर्ट में कहीं भी भारतीय सेना के डीजी ईएमई, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी का नाम नहीं था। 

आगे हमें इंडिया टुडे की एक और रिपोर्ट देखने को मिली। रिपोर्ट में बताया गया था कि थाईलैंड की पटाया वॉकिंग स्ट्रीट पर ट्रांस महिला से*स वर्कर्स के एक ग्रुप ने कथित तौर पर एक भारतीय आदमी को पीटा। कथित तौर पर बिना पेमेंट की से*स सर्विस फीस को लेकर भारतीय टूरिस्ट पर हमला किया। वांग बोरिबून धम्मस्तान फाउंडेशन के बचावकर्मियों को सुबह करीब 5.30 बजे एक इमरजेंसी कॉल आया, जिसमें उन्हें पटाया वॉकिंग स्ट्रीट के एंट्रेंस के पास एक विदेशी नागरिक पर हमले के बारे में बताया गया। भारतीय नागरिक की पहचान 52 साल के भारतीय नागरिक राज जसूजा के रूप में हुई। 

 पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो में दिख रहा आदमी भारतीय सेना से संबंधित नहीं है। हमें किसी भी मीडिया रिपोर्ट में ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed