फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A viral image linking Greece protests to Iran is being shared. Read the full investigation.

Fact Check: यूनान में हुए प्रदर्शन को ईरान से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 13 Jan 2026 05:37 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 13 Jan 2026 05:37 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान के प्रदर्शन का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check: A viral image linking Greece protests to Iran is being shared. Read the full investigation.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईरान में पिछले कुछ दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग गाड़ी को आग लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो ईरान का नहीं बल्कि यूनान का है। इसे ईरान का बताकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान मेंं चल रहे प्रदर्शन का है। 

नेहरा जी (@nehraji779) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ”ईरान के हालात। करीब 15-18 लाख लोग सड़कों पर है। 10 शहरों मे प्रदर्शन हो रहे है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें tou_rio नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 2 नवंबर 2025 को साझा किया गया है। यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो ईरान में शुरू हुआ हालिया प्रदर्शनों से पहले का है। 

इसके बाद हमें Thestival Gr नाम के यूट्यूब अकाउंट पर दूसरे एंगल से शूट किया वीडियो मिला। यह वीडियो 2 नवंबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि LEX कॉन्सर्ट के बाद।

 

आगे की पड़ताल में हमें Taifer नाम के यूट्यूब अकाउंट पर वायरल वीडियो से मिलती क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 2 नवंबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ भी लिखा है कि रैप कॉन्सर्ट के बाद ग्रीक युवाओं और पुलिस के बीच झड़प। ग्लेक्स के रैप कॉन्सर्ट के बाद थेसालोनिकी शहर जलकर राख हो गया, जिसमें 45,000 से अधिक दर्शक शामिल हुए थे। यह यूनान में अब तक के सबसे बड़े कॉन्सर्ट में से एक था।

 

पड़ताल का नतीजा

हमने पाया कि वायरल वीडियो ईरान में शुरू हुए ताजा विरोध प्रदर्शनों के पहले का और यूनान का है, जिसे ईरान का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed