फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A video from 2022 is going viral linking it to the Baltimore accident

Fact Check: बाल्टीमोर हादसे से जोड़कर 2022 का वीडियो हो रहा वायरल, जानें दावे की हकीकत

Wed, 27 Mar 2024 09:02 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Wed, 27 Mar 2024 09:02 PM IST
सार

Fact Check: बाल्टीमोर में एक कंटेनर जहाज फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया। इस घटना में छह लोग लापता हैं और उन्हें मृत मान लिया गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि ब्रिज में भयंकर विस्फोट हुआ।

विज्ञापन
Fact Check: A video from 2022 is going viral linking it to the Baltimore accident
baltimore - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

अमेरिका का बाल्टीमोर शहर एक हादसे की वजह से चर्चा में है। दरअसल, मंगलवार को बाल्टीमोर में डाली नामक मालवाहक जहाज मशहूर फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया जिससे यह पुल ढह गया। घटना में छह लोगों को मारे जाने की खबर है। इस बीच, सोशल मीडिया पर इसी घटना से जोड़ते हुए एक वीडियो वायरल किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि ब्रिज में विस्फोट हुआ। 
विज्ञापन


 

क्या है दावा 
बाल्टीमोर शहर में मंगलवार तड़के एक बड़ा कंटेनर जहाज 'डाली' शहर के मशहूर फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया। टक्कर की वजह से वाहन और लोग पटप्सको नदी में गिर गए। यूएस कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल शैनन गिलरेथ ने कहा कि छह लोग लापता हैं और उन्हें मृत मान लिया गया है। दो अन्य लोगों को पानी से बचा लिया गया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि ब्रिज में भयंकर विस्फोट हुआ। 

वेरिफाइड एक्स यूजर कैकेबुल्स इसी वीडियो को साझा कर लिखते हैं, 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज पर वैकल्पिक कोण एक बड़ा विस्फोट दिखाता है।'
 

इसी कैप्शन के साथ टीम ट्रुथ 2022 नाम के एक्स यूजर ने वीडियो को साझा किया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 
वीडियो को लेकर जब हमने पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। सबसे पहले वायरल वीडियो के की-फ्रेम  को हमने गूगल रिवर्स सर्च किया तो अक्तूबर 2022 में न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं। एक रिपोर्ट से पता चलता है कि यह वीडियो क्रीमिया और रूस को जोड़ने वाले पुल केर्च ब्रिज पर हुए विस्फोट का है। 8 अक्तूबर 2022 को यही वीडियो गार्जियन न्यूज के यूट्यूब पर मिला। 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से साबित होता है जिस वीडियो को फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज में विस्फोट को बताया जा रहा है वह 2022 का है। इसका बाल्टीमोर में हुए हादसे से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed