Fact Check: क्या सच में वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे, दावे की असलियत ये है
Fact Check: सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है कि रेलवे के नए नियम के अनुसार अब वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये नियम हाल ही में बनाया गया है। अब कोई वेटिंग टिकट वाला यात्री स्लीपर कोच में बैठता है तो आप अश्विनी वैष्णव को शिकायत कर सकते हैं।
कपिल (@kapsology) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मुझे उम्मीद है कि अब से स्लीपर कोच में सिर्फ़ आरक्षित टिकट वाले यात्री ही होंगे! अगर आपको स्लीपर कोच में अनारक्षित यात्री देखें तो बेझिझक @AshwiniVaishnaw जी को टैग करें और उन्हें नई अधिसूचना की याद दिलाएं जो 1 जुलाई 2024 से लागू होगी।”
I hope to see sleeper coaches with only reserved ticket passengers from now on!
— Kapil (@kapsology) July 18, 2024
If you see the unreserved passengers in the Sleeper coach, feel free to tag @AshwiniVaishnaw ji and remind him of the new notification which is applicable from 1 JUL 2024. pic.twitter.com/t3PPjryUpq
तन कांग्रेसी, मन कांग्रेसी, मर गए तो कफन कांग्रेसी (@AbieeAz) नाम से एक अकाउंट से लिखा गया “जहां टिकटों की मांग ट्रेन की क्षमता से 10,000 गुना अधिक है, यह बिल्कुल प्रतिगामी उपाय है जो जनता के लिए बेहद अलोकप्रिय होगा।”
Where demand for tickets exceed capacity of train by factor of 10,000 this is absolutely regressive measure that will be extremely unpopular for masses. https://t.co/dVGHI7Dt1c
— तन कांग्रेसी, मन कांग्रेसी,मर गए तो कफन कांग्रेसी (@AbieeAz) July 18, 2024
पड़ताल
इस दावे का खंडन हमें पीआईबी पर मिला। पीआईबी की तरफ से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है कि रेलवे के नए नियम के अनुसार अब वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। पीआईबी के अनुसार यह दावा भ्रामक है। यह नियम पहले से भारतीय रेल में लागू है।
रेलवे के 2010 के सर्कुलर के अनुसार आरक्षित कोच में केवल कंफर्म और आंशिक रूप से कन्फर्म सीट वाले व्यक्ति ही यात्रा कर सकते हैं। वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर का टिकट ई टिकट के केस में ऑटोमेटिक कैंसिल हो जाता है।
यात्री काउंटर वेटलिस्ट टिकट लेकर सामान्य कोच में ही यात्रा कर सकते हैं, आधिकारिक कोच में यात्रा नहीं की जा सकती। इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। समय-समय पर भारतीय रेलवे द्वारा ऐसे अभियान चलाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है कि रेलवे के नए नियम के अनुसार अब वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। #PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 10, 2024
✅यह दावा भ्रामक है। इस अफवाह पर विश्वास न करें।
✅यह नियम पहले से भारतीय रेल में लागू है।@RailMinIndia pic.twitter.com/a3KBFUhfAX
पड़ताल का नतीजा
पड़ताल में ये साफ है कि दावा भ्रामक है। ये नियम रेलवे में पहले से है जिसे 2024 में लागू होने का दावा किया जा रहा है।