फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim that the fire was caused by a bomb blast in Maha Kumbh is misleading

Fact Check: महाकुंभ में बम फटने से आग लगने का किया जा रहा दावा भ्रामक, पढ़ें पड़ताल

Wed, 22 Jan 2025 07:41 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 22 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर महाकुंभ में आग लगने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि कुंभ में बम फटने के कारण आग लगी है। 

विज्ञापन
claim that the fire was caused by a bomb blast in Maha Kumbh is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक महाकुंभ में आग लगने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में मेले एक तरफ से धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में बम फटा है, जिसके कारण वहां आग लग गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम, युट्यूब पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं। 

संदीप यादव नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो के ऊपर लिखा गया है “महाकुंभ में बम ब्लास्ट किया गया है।” इसी के साथ कैप्शन में लिखा गया है “महाकुंभ मेला प्रयागराज में बम ब्लास्ट” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “महाकुंभ में लगी भीषण आग” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Har har Mahadev 🙏🙏🙏 (@ram_hanuman_8076)




करीना प्रजापति नाम के एक यूट्यूब चैनल से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



पड़ताल 
इन वीडियो और दावों का सच जानने के लिए हमने अमर उजाला की न्यूजडेस्क से संपर्क किया तो हमें पता चला कि मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 10 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से हरियाणा व सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने आग लगने का कारण सिलेंडर के रिसाव को बताया है। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है महाकुंभ में बम फटने का दावा गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed