फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   BJP workers supporting Engineer Rashid is false

Fact Check: भाजपा कार्यकर्ताओं को इंजीनियर राशिद का स्वागत करने का नहीं दिया गया निर्देश, फर्जी पत्र वायरल

Thu, 12 Sep 2024 08:26 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 12 Sep 2024 08:26 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को इंजीनियर राशिद का स्वागत करने का निर्देश दे रहे हैं। हमारी पड़ताल में दावा बिल्कुल झूठ निकला। 

विज्ञापन
BJP workers supporting Engineer Rashid is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में चुनाव होने वाले है ऐसे में टेरर फंडिंग केस में जेल में बंद इंजीनियर राशिद को दिल्ली की कोर्ट ने 2 अक्तूबर तक के लिए तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत दे दी है। इसी को लेकर अब एक्स पर एक लेटर वायरल हो रहा है जिस पर भाजपा के रविंद्र रैना का नाम लिखा हुआ है। रविंद्र रैना जम्मू कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
जिस लेटर को शेयर किया जा रहा है उसमें लिखा है पार्टी हाईकमान के द्वारा सभी जम्मू कश्मीर राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया जाता है कि अब्दुल राशिद शेख (इंजीनियर राशिद) की स्वागत रैली में शामिल हों। दावा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इंजीनियर राशिद का समर्थन करने कह रही है। 
विज्ञापन


JKYNC MAGAM (@JkyncM64770) नाम के एक एक्स अकाउंट से लेटर को शेयर करके लिखा गया है कि “सौदा अब खुल गया है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को इंजीनियर का समर्थन करने के लिए कहा है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल सलाम नाम के एक फेसबुक अकाउंट से लेटर को शेयर करके लिखा गया है।



पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले रविंद्र रैना के एक्स हैंडल की जांच की, ये जानने के लिए कि क्या इस दावे में वाकई कोई सच्चाई है। रविंद्र के एक्स हैंडल पर हमें ये लेटर मिला। उसके साथ ही रविंद्र रैना ने इसकी सच्चाई भी बताई हुई थी। 
रविंद्र रैना ने लिखा था “हताश विपक्ष द्वारा राजनीतिक दुष्प्रचार। कश्मीर घाटी में यह फर्जी पत्र प्रसारित किया जा रहा है, यह हताश विपक्ष द्वारा राजनीतिक दुष्प्रचार के अलावा और कुछ नहीं है। मेरे कार्यालय से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। मैंने @ECISVEEP से राजनीतिक धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।"

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि रविंद्र रैना की तरफ से टेरर फंडिंग केस में जेल में बंद इंजीनियर राशिद के बाहर आने पर स्वागत रैली में शामिल होने जैसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। ये दावा बिल्कुल झूठ है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed