फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Amit Shah did not say that the defence agreement between Pakistan and Saudi Arabia is a failure of PM Modi.

Fact Check: पाकिस्तान-सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौते को अमित शाह ने नहीं बताया पीएम मोदी की असफलता, जानें सच

Sat, 20 Sep 2025 10:12 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 20 Sep 2025 10:12 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए रक्षा समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असफलता बताया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलता पाया है।

विज्ञापन
Amit Shah did not say that the defence agreement between Pakistan and Saudi Arabia is a failure of PM Modi.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को एक 'रणनीतिक पारस्परिक रक्षा' समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके अनुसार किसी भी देश पर किया गया हमला 'दोनों के विरुद्ध आक्रमण' माना जाएगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर अमित शाह का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह का कहना है कि मोदी जी बड़े शौक से सऊदी अरब जाते थे। अब पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौता हो गया है। यह आपकी असफलता है। आपको किसी बहादुर नेता को देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। गृह मंत्री ने ऐसा कोई बयान नही दिया है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है अमित शाह ने कहा है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए समझौते प्रधानमंत्री मोदी की असफलता है। मोदी को किसी और नेता को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


व्हिसल ब्लोअर (@InsiderWB) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ब्रेकिंग न्यूज: पाकिस्तान-सऊदी अरब रक्षा समझौते पर भारतीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। मोदी की हार की स्पष्ट स्वीकारोक्ति।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।


इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 18 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। पोस्ट में हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। इसके साथ ही लिखा है कि बेगूसराय, बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...अनुच्छेद 370 हटाकर पीएम मोदी ने कश्मीर को हमेशा के लिए भारत में मिला दिया। कांग्रेस पार्टी ने पाकिस्तान की आदतें बिगाड़ दी थीं। वो आए दिन हमले करते थे। हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, एयर स्ट्राइक की और जब वो नहीं सुधरे तो हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है...पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बना दिया है...2027 में हम दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेंगे... “ 
 

आगे की पड़ताल में हमें द हिंदू की रिपोर्ट में हमें पूरा वीडियो देखने को मिला। यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। यहां भी अमित शाह की तरफ से वायरल वीडियो में कही जाने वाली बात सुनने को नहीं मिली। 

इसके साथ ही हमें वायरल वीडियो में और मीडिया रिपोर्ट्स के वीडियो में कई समानताएं देखने को मिलीं। आप नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते हैं। 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें अमित शाह की बेगूसराय में आयोजित रैली से संबंधित एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में भी हमें कही भी वायरल वीडियो में कहे जाने वाले बात का जिक्र नहीं मिला।  रिपोर्ट में लिखा है कि गृह मंत्री अमित शाह बेगूसराय पहुंचे तो बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी दलों को निशाने पर रखा। उन्होंने पूछा कि घुसपैठियों को पीएम मोदी बिहार से निकाल रहे तो लालू प्रसाद के पेट में तेल क्यों उबल रहा है?

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एडिटेड पाया है। अमित शाह ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए समझौते से संबंधित कोई बात नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed