फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen Garg Wife unhappy over slow pace of court proceedings in death case

जुबीन गर्ग के केस की धीमी सुनवाई से पत्नी गरिमा हुईं मायूस, सरकार से की ये बड़ी मांग

Mon, 16 Feb 2026 09:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Feb 2026 09:32 PM IST
सार

Zubeen Garg Death Case: अदालत में सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के मामले की सुनवाई धीमी रफ्तार से हो रही है। इस पर पत्नी गरिमा और वकील ने मायूसी जताई है। उन्होंने सरकार से एक मांग की है।  
 

विज्ञापन
Zubeen Garg Wife unhappy over slow pace of court proceedings in death case
जुबीन गर्ग, गरिमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने सोमवार को अदालत में सिंगर के निधन के केस की सुनवाई की धीमी रफ्तार पर मायूसी जताई है। दिवंगत सिंगर के निधन के केस की सुनवाई कामरूप मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट में चल रही है। 
विज्ञापन


आरोपियों की तरफ से कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल करने की वजह से केस में देरी हो रही है। इस मामले में ट्रायल शुरू होना अभी बाकी है।

सिंगर का हुआ था निधन
मशहूर सिंगर का पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया था। सिंगर यहां नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। राज्य सरकार ने कहा कि यह एक मर्डर केस था और इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

Zubeen Garg Wife unhappy over slow pace of court proceedings in death case
रोई रोई बिनाले, जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
आरोपियों ने अपनाए तरीके
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जियाउल कमर ने कोर्ट के बाहर मीडिया से कहा, 'लगातार सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है। आरोपियों ने देरी करने के तरीके अपनाए हैं। वे अलग-अलग याचिकाएं दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि जब तक कोर्ट सभी याचिकाओं का निपटारा नहीं कर देता, रेगुलर ट्रायल शुरू नहीं हो सकता।

फास्ट ट्रैक कोर्ट की अपील
गरिमा ने भी इस इस मामले पर मायूसी जताई और सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'वे (आरोपी) प्रोसेस में देरी कर रहे हैं। हम रोजाना की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग कर रहे हैं। मैं सरकार से इसके लिए फिर से गुजारिश करती हूं।'

Box Office: सोमवार को दर्शकों को रिझाने में नाकाम हुई 'ओ रोमियो', जानें 'तू या मैं' के चौथे दिन का कलेक्शन

Zubeen Garg Wife unhappy over slow pace of court proceedings in death case
गरिमा सैकिया-जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
जेल में हैं आरोपी
NEIF के चीफ ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंता, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके दो बैंड मेंबर शेखर ज्योति गोस्वामी, अमृत प्रभा महंता, असम पुलिस डीएसपी संदीपन गर्ग, नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य इस केस में आरोपी के तौर पर जेल में हैं।

इस केस सी अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी। 

राज्य कैबिनेट ने बनाई थी टीम
इस मामले को लेकर राज्य कैबिनेट ने सीनियर वकील जियाउल कमर को लीड करते हुए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की पांच मेंबर वाली टीम बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed