{"_id":"68e79131d8291711f90c6c25","slug":"zubeen-garg-wife-say-the-people-who-arrested-they-did-not-spoke-truth-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'21 दिन बीत चुके हैं पर... ' जुबीन की मौत की जांच पर पत्नी गरिमा का बड़ा बयान; लोगों से की यह अपील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'21 दिन बीत चुके हैं पर... ' जुबीन की मौत की जांच पर पत्नी गरिमा का बड़ा बयान; लोगों से की यह अपील
Thu, 09 Oct 2025 04:11 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 09 Oct 2025 04:11 PM IST
सार
Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग 20 सितंबर को आयोजित होने वाले नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। इससे पहले 19 सितंबर को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
गरिमा सैकिया, जुबीन गर्ग
- फोटो : एएनआई, एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया। उनके निधन मामले की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है। जुबीन गर्ग की पत्नी को विश्वास है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात की है।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग की पत्नी का बयान
जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने मीडिया से कहा 'मैं अभी भी विश्वास बनाए हुए हूं, इस मामले में 5 से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक सच नहीं बोला है। मैं बहुत धैर्य से इंतजार कर रही हूं। लोग जांच टीम और न्यायिक प्रणाली के साथ सहयोग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। जुबीन की मौत को 21 दिन बीत चुके हैं। जो लोग चश्मदीद गवाह थे उन्हें सामने आना चाहिए। हमने अपना पति खोया है। इस मामले में चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।'

#WATCH | Guwahati: Zubeen Garg’s Wife Garima Saikia says, "...I am still keeping the faith, 5 to 6 people have been arrested in this case, but they haven't spoken the truth yet...I am waiting very patiently. People are cooperating with the investigation team and the judicial… pic.twitter.com/ATFnTm2qKB
— ANI (@ANI) October 9, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
जुबीन गर्ग
- फोटो : एक्स
कई लोगों की हुई गिरफ्तारी
जुबीन गर्ग निधन के मामले में पुलिस ने हाल ही में जुबीन के चचेरे भाई और असम पुलिस सेवा अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वह सिंगापुर में जुबीन गर्ग के साथ उस नाव पर थे, जिससे वह स्कूबा डाइविंग करने गए थे।
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, जुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-गायक अमृतप्रभा महंत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
यह खबर भी पढ़ें: 'शाहरुख की नीयत गड़बड़ है', किंग खान पर इस डायरेक्टर ने साधा निशाना; बोले- दुबई में जाकर क्यों नहीं रहते?

गर्ग को जहर देने का दावा
शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया था कि गायक के मैनेजर और सिंगापुर में जिस कार्यक्रम में उन्हें परफॉर्म करना था, उसके आयोजक ने उन्हें जहर दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस बात को छिपाने के लिए खास तौर पर एक विदेशी जगह चुनी।

सिंगापुर गए थे जुबीन गर्ग
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग 20 सितंबर को आयोजित होने वाले नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। इससे पहले 19 सितंबर को उनका निधन हो गया।