फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen Garg Wife Request To Fans Keep Posting Hashtag With Justice For Zubeen Garg

‘जुबीन को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए’, दिवंगत सिंगर की पत्नी ने फैंस से की अपील

Sat, 11 Oct 2025 12:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:46 PM IST
सार

Zubeen Garg Death Investigation: जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने फैंस से एक खास अपील की है। वह चाहती हैं कि सिंगर के लिए न्याय की मांग जारी रखी जाए। गरिमा चाहती हैं कि फैंस इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Zubeen Garg Wife Request To Fans Keep Posting Hashtag With Justice For Zubeen Garg
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

शुक्रवार देर रात गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची में जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर गरिमा ने अपने पति की मौत की तेज जांच की अपील की है। आधी रात को जुबीन के कई फैंस भी अंतिम संस्कार स्थल पर भारी संख्या में मौजूद थे। 

विज्ञापन


जुबीन की पत्नी बोलीं- हमें न्याय मिलना ही चाहिए
पीटीआई की खबर के अनुसार जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर पत्नी गरिमा ने कहा, ‘मेरी एक प्रार्थना है। जुबीन को न्याय मिले, इसलिए हर समय हैशटैग का इस्तेमाल करते रहें। हमें जानना है कि क्या हुआ था। अब 22 दिन हो गए हैं और हमें अभी भी नहीं पता कि क्या हुआ था।’
विज्ञापन

गरिमा ने लोगों से 'जुबीन गर्ग के लिए न्याय' की निरंतर मांग के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। वह कहती हैं, ‘जुबीन को न्याय दिलाने के लिए सभी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। हमें यह मांग, यह अनुरोध हर दिन करना होगा। हम धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमें न्याय मिलना ही चाहिए। हम कोई परेशानी नहीं चाहते, हम शांतिपूर्वक न्याय चाहते हैं।’   

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Zubeen Garg: जुबीन के चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपन निलंबित, आज किए गए थे गिरफ्तार 

कैसे हुई थी जुबीन गर्ग की मौत 
सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। जुबीन गर्ग की मौत से उनके फैंस काफी दुखी हुए। सिंगर की मौत को लेकर आगे चलकर असम सरकार ने निष्पक्ष जांच का वादा किया। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम भी बनी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी गया है। जुबीन गर्ग की माैत के मामले में हर दिन नए खुलासे भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed