फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen Garg Second Postmortem Conducted On Tuesday at Guwahati hospital

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साझा की जानकारी

Mon, 22 Sep 2025 07:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 22 Sep 2025 07:10 PM IST
सार

सिंगर जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को रविवार को मिला था। लेकिन लोगों की मांग के कारण अब जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम दोबारा होगा। 

विज्ञापन
Zubeen Garg Second Postmortem Conducted On Tuesday at Guwahati hospital
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कुछ लोगों की मांग के बाद जुबीन गर्ग के शव का दूसरा पोस्टमार्टम होगा। मंगलवार को गुवाहाटी के अस्पताल में जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम  किया जाएगा।  

विज्ञापन


असम के सीएम ने रविवार को जांच का आश्वासन भी दिया था
रविवार को सिंगर जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट सिंगापुर हाइकमिशन द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भेजा गया था। डेथ सर्टिफिकेट में सिंगर की मौत का कारण भी स्पष्ट लिखा है। इस डेथ सर्टिफिकेट को पाने के बाद भी असम के सीएम ने जुबीन की मौत के मामले में जांच का आश्वासन परिवार को दिया था। एएनआई के अनुसार मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ’ सिंगापुर हाइकमिशन ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, उसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है लेकिन यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग है और डेथ सर्टिफिकेट अलग है। हम डॉक्यूमेंट सीआईडी को भेजेंगे। असम सरकार के मुख्य सचिव जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के लिए सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं।’ अब सोमवार को असम के सीएम ने जुबीन गर्ग के शव के दोबारा पोस्टमार्टम होने की जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
कब और कैसे हुआ सिंगर जुबीन का निधन
19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हुआ। सिंगर जुबीन पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। उनके निधन के बाद महोत्सव के आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर दिया गया। लेकिन जुबीन को बचाया नहीं जा सका। जुबीन गर्ग के निधन से असम और संगीत जगत में शोक का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed