Sidharth-Karan: एक बार फिर साथ काम करने को तैयार सिद्धार्थ मल्होत्रा-करण जौहर! एक्शन फिल्म के लिए मिलाएंगे हाथ
सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे अपनी नई फिल्म के लिए फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर से बातचीत कर रहे हैं। यह फिल्म एक्शन ड्रामा हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार इस साल फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था, जिसमें वे जवान की भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद सिद्धार्थ ने अब तक अपनी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वे जल्द ही अपनी नई फिल्म के बारे में प्रशंसकों को जानकारी देंगे। सोशल मीडिया पर पहले ही ये खबरें चल रही थीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अगली बार फिल्म 'मिट्टी' में नजर आएंगे, जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, इस बीच अब उनकी नई फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है।
करण जौहर लिख रहे हैं स्क्रिप्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म निर्माता करण जौहर की आगामी एक्शन फिल्म में अभिनय करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों अगले साल नई फिल्म पर साथ काम कर सकते हैं। अगले साल फिल्म शुरू होने की भी चर्चा है। करण जौहर ने पहले पुष्टि की थी कि उनकी अगली फिल्म एक एक्शन ड्रामा होगी, जिसकी कहानी वे फिलहाल लिख रहे हैं।
सिद्धार्थ को सुनाई गई कहानी
वहीं अब दावा किया जा रहा है कि करण जौहर की इस एक्शन फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को चुना गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मुख्य भूमिका के लिए करण जौहर के साथ बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर के बीच बहुत ही खास रिश्ता है और करण को लगता है कि सिद्धार्थ एक्शन फिल्में करने के लिए ही बने हैं। ऐसे में करण जौहर ने सिद्धार्थ को फिल्म की कहानी सुनाई है और सिद्धार्थ ने भी कहानी को लेकर अपनी रुचि दिखाई और उत्साह भी जताया हैं।
जल्द किया जाएगा फिल्म का एलान
हालांकि, अभी इन खबरों पर ना तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और ना ही करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है। इस फिल्म को लेकर आधिकारिक सूचनाएं आने अभी बाकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर इस एक्शन फिल्म का निर्देशन खुद करेंगे। इससे पहले उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापसी की थी। वहीं अब चर्चा है कि यदि सिद्धार्थ और करण जौहर के बीच सब कुछ सही रहा तो वे जल्दी फिल्म का आधिकारिक एलान करेंगे।