फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update New Twist In Abhira And Armaan Life

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा की जिंदगी में बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, सीरियल में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Thu, 02 Oct 2025 02:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 02 Oct 2025 02:03 PM IST
सार

Yeh Rishta Kya kehlata hai Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान के बीच दूरियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। यह दूरी अरमान को बर्दाश्त नहीं हाे रही है। लेकिन जल्द ही सीरियल में ऐसा ट्विस्ट आएगा कि दोनों एक हो सकते हैं? 

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update New Twist In Abhira And Armaan Life
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में रोहित पुराहित, समृद्धि शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitpurohit08

विस्तार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की लवस्टोरी में हमेशा मुश्किलें आती रहती हैं। अरमान ने मजबूरी में गीतांजलि से शादी तो कर ली लेकिन वह अभिरा को भूला नहीं है। हाल ही में अभिरा से अपनी फीलिंग्स का जिक्र अरमान ने किया है। लेकिन अभिरा ने अरमान को सच्चाई से रूबरू करवा दिया। 

विज्ञापन

अरमान ने बयां किया अपना प्यार 
एक एपिसोड में अरमान शराब के नशे में दिखाई देगा। लेकिन होश में ना होने के बाजवूद भी वह गीतांजलि की जगह पर अभिरा को देख रहा है। उसे अभिरा की दिखाई दे रही है। बारिश के एक सीन में भी अरमान अभिरा से अपने दिल की बात कहता है। जिस पर अभिरा कहती है, ‘तुमने दूसरी शादी कर ली, मेरी बेटी को सात साल तक मुझसे दूर रखा और अब सोचते हो कि मैं तुमसे अब भी प्यार करती हूं।’ इन बातों के जरिए अभिरा ने अरमान को सच्चाई से रूबरू करवा दिया। लेकिन हकीकत यह है कि वह चाहती है कि अरमान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए। इसके अलावा गीतांजलि ने भी अभिरा से विनती की है कि अरमान की जिंदगी से दूर चली जाए। 

विज्ञापन


क्या गीतांजलि की होने वाली है मौत 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पेज की खबरों के अनुसार आने वाले एपिसोड में गीतांजलि एक हादसे का शिकार हो जाएगी। दरअसल, अभिरा और उसकी बेटी मायरा को अपने रास्ते से हटाने के लिए गीताजंलि एक जाल बुनेगी, लेकिन वही इसका शिकार हाे जाएगी। अरमान, अभिरा और मायरा को बचा लेगा। लेकिन गीताजंलि के साथ हुए हादसे से अरमान और अभिरा मुश्किलों में घिर जाएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed