{"_id":"66f6e16a89b1544eac03708d","slug":"yash-chopra-foundation-announces-ycf-scholarship-program-today-on-founder-yash-chopra-92nd-birth-anniversary-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"YRF: यश चोपड़ा की 92वीं जयंती पर बड़ी पहल, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने किया वाईसीएफ छात्रवृत्ति कार्यक्रम का एलान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
YRF: यश चोपड़ा की 92वीं जयंती पर बड़ी पहल, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने किया वाईसीएफ छात्रवृत्ति कार्यक्रम का एलान
Fri, 27 Sep 2024 10:16 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:16 PM IST
सार
फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की 92वीं जयंती मनाने के लिए यश चोपड़ा फाउंडेशन ने निम्न आय वर्ग के हिंदी फिल्म उद्योग के सदस्यों के बच्चों की सहायता के लिए वाईसीएफ छात्रवृत्ति कार्यक्रम की घोषणा की है।
विज्ञापन
वाईआरएफ-यश चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @yrfentertainment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यश चोपड़ा ने फिल्म निर्माताओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है, जो आज भी उन्हें और भारतीय फिल्म उद्योग में उनकी प्रभावशाली विरासत को अपना आदर्श मानते हैं। आज दिग्गज की 92वीं जयंती पर यश राज फिल्म्स की शाखा यश चोपड़ा फाउंडेशन (वाईसीएफ) ने आज एक बहुत ही खास योजना की पहल की यानी वाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा की।
विज्ञापन
ऐसे उठा पाएंगे इस अवसर का लाभ
इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से हिंदी फिल्म उद्योग के कम आय वर्ग के सदस्यों के बच्चों की सहायता करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन गुमनाम नायकों को भुलाया न जाए, जो हमारे उद्योग की रीढ़ हैं। योग्यता के आधार पर इस अवसर का लाभ उठाने के लिए लोगों को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) का पंजीकृत सदस्य होना चाहिए।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता
इस पहल के तहत योग्य उम्मीदवारों को व्यापक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे मास कम्युनिकेशन, फिल्म निर्माण, प्रोडक्शन और निर्देशन, विजुअल आर्ट्स, सिनेमेटोग्राफी और एनिमेशन जैसे क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन कर सकेंगे। इसमें प्रति छात्र को पांच लाख रुपये तक का सहायता पैकेज मिलेगा। इसके जरिए यश चोपड़ा फाउंडेशन फिल्म बिरादरी में लोगों के बीच की प्रतिभाओं के अंतर करना चाहता है। उनकी शिक्षा का खर्चा उठाकर यश चोपड़ा फाउंडेशन न केवल उन्हें एक उज्जवल भविष्य प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके लिए उद्योग में सार्थक योगदान करने के अवसर भी पैदा कर रहा है, जिसका हिस्सा उनके परिवार पीढ़ियों से रहे हैं।
विज्ञापन
यश राज फिल्म्स के सीईओ ने जताई खुशी
इस पहल के बारे में बात करते हुए, यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, 'महान फिल्म निर्माता और हमारे संस्थापक यश चोपड़ा हमेशा हिंदी फिल्म उद्योग को हर संभव तरीके से कुछ वापस देने में विश्वास करते थे। यश राज की 92वीं जयंती पर वे हिंदी फिल्म बिरादरी के बच्चों को सशक्त बनाने के मिशन पर निकलकर खुश हैं। हमें विश्वास है कि यह पहल योग्य छात्रों को अपने सपनों का पालन करने और बाद में हमारे फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित और सशक्त करेगी।' चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा और सफल आवेदकों को इस कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।