{"_id":"667a6565074ef13932055265","slug":"women-were-discussing-clothes-while-going-to-the-funeral-and-karan-johar-decided-to-make-a-show-on-this-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: अंतिम संस्कार में जाते वक्त कपड़ों पर चर्चा कर रही थी महिलाएं, करण ने सोचा इस पर शो बनना चाहिए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: अंतिम संस्कार में जाते वक्त कपड़ों पर चर्चा कर रही थी महिलाएं, करण ने सोचा इस पर शो बनना चाहिए
Tue, 25 Jun 2024 12:06 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:06 PM IST
सार
करण जौहर ने हाल ही में, 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शो के बनने के पीछे की कहानी को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार में जाते वक्त इस शो को बनाने का ख्याल आया था।
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक और निर्माता करण जौहर के शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' ने खूब चर्चा बटोरी थी। इस शो में बॉलीवुड सितारों की पत्नियों की कहानी को दिखाया गया था। शो में भावना पांडे, महीप कपूर, सीमा सजदेह और नीलम कोठारी नजर आई थीं। अब करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इस शो को बनाने का ख्याल कैसे आया था, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में जाने के दौरान कपड़ों पर हो रही थी बातें
एक हालिया साक्षात्कार में करण जौहर ने बताया कि एक बार वो फ्लाइट से चार महिलाओं के साथ अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो रहे थे। तभी उन्होंने उन चारों महिलाओं को एक-दूसरे के पहनावे पर बातचीत करते हुए सुना। वे इस तरह की बात कर रही थीं कि उन्होंने कैसी सलवार कमीज पहन रखी हैं। करण ने बताया कि महीप कपूर ने चमकीले से कपड़े पहने हुए थे, जिसे वो जायज ठहरा रही थी।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan: 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज से पहले रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं बिग बी, साझा की तस्वीर
विज्ञापन
बातचीत को सुनते ही करण को आ गया शो बनाने का आइडिया
कपड़ों की इस बातचीत को सुनकर करण इस सोच में पड़ गए थे कि वे सभी एक अंतिम संस्कार में जा रहे हैं। किसी का निधन हो गया है और फ्लाइट में कपड़ों पर चर्चा चल रही है। उसी वक्त करण को एक शो बनाने का विचार आया। उन्हें लगा कि उन चारों महिलाओं के साथ एक शो बनाना चाहिए।
Ranveer Singh: बेबीमून मनाने के बाद लौटे दीपिका और रणवीर, एयरपोर्ट पर होने वाले पापा पत्नी को संभालते आए नजर
तीसरे सीजन में नजर आएंगी रणबीर कपूर की बहन
'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का पहला सीजन साल 2020 में आया था। वहीं, दूसरा सीजन साल 2022 में आया था और अब इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है। इसे लेकर करण जौहर ने बताया कि इस बार नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पास्को समूह के अध्यक्ष संजय पासी की पत्नी शालिनी पासी और उद्यमी कल्याणी साहा चावला नजर आएंगी। यह शो 2024 के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा।
Stree 2 Teaser: 'जे तो सच में आ गई'! स्त्री 2 का टीजर रिलीज, इस बार आजादी के दिन होगा चंदेरी में खौफ का आतंक