फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Will Kartik Aaryan Ananya Panday Bhumi Pednekar Pati Patni Aur Woh sequel Reports Director Mudassar Aziz React

Pati Patni Aur Woh: कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो का बनेगा सीक्वल? फिल्म के निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 30 Aug 2024 02:00 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 30 Aug 2024 02:00 PM IST
सार

निर्देशक मुदस्सर अजीज ने हाल ही में एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के सीक्वल की पुष्टि की है। उन्होंने फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल की ओर इशारा करते हुए कई अपडेट साझा किए। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म के सीक्वल के लिए हां कर दी है। 

विज्ञापन
Will Kartik Aaryan Ananya Panday Bhumi Pednekar Pati Patni Aur Woh sequel Reports Director Mudassar Aziz React
पति पत्नी और वो - फोटो : एक्स@bhumipednekar

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' वर्ष 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने हाल ही में एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के सीक्वल की पुष्टि की है। फिल्म के निर्देशक ने वादा किया कि आने वाली फिल्म हंसी का दंगा होगी और एक महिला के दृष्टिकोण से एक बहुत ही दिलचस्प दृष्टिकोण दिखाएगी। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कार्तिक आर्यन ने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी और सीक्वल में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन

पति पत्नी और वो का बनेगा सीक्वल?

मुदस्सर अजीज ने फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल की ओर इशारा करते हुए कई अपडेट साझा किए। उन्होंने कहा, 'यह बतौर निर्देशक मेरी अगली फिल्म होगी। मैं अभी इसी पर काम कर रहा हूं। हम कई चीजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। जाहिर है मैं इसे पति पत्नी और वो के विचार की अगली किस्त के रूप में फिर से करने जा रहा हूं। इसलिए मैं वादा कर सकता हूं कि यह कोई साधारण फिल्म नहीं होगी। मैं एक महिला के दृष्टिकोण से और बेहद ही दिलचस्प तरीके से दिखाऊंगा। साथ ही हंसी से भरपूर होगी।' 

विज्ञापन


Kill OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'किल', जानें कब देख सकेंगे लक्ष्य-राघव जुयाल का धमाकेदार एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कास्ट पर कही ये बात
निर्देशक ने फिल्म की कास्ट को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'मैं अभी कोई घोषणा करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं एक सीक्वल की दिशा में काम कर रहा हूं, जो अपने आप में ही स्पष्ट है। मैं फ्रैंचाइजी में विश्वास नहीं करता। यहां तक कि जब मैं हैप्पी भाग जाएगी से हैप्पी फिर भाग जाएगी में गया। तो आप बग्गा, अफरीदी और हैप्पी को नहीं भूल सकते। मुझे सीक्वल बनाना पसंद है। हालांकि कौन फाइनल हुआ है और कौन फाइनल नहीं हुआ है, और कास्ट कौन होगी, इसकी घोषणा करना स्टूडियो और निर्माताओं का अधिकार है।'



प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं पति पत्नी और वो 

फिल्म पति पत्नी और वो संजीव कुमार की साल 1978 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल थी। 2019 में आई इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, अपारशक्ति खुराना और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। यह फिल्म अभी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 

Mirzapur 3 Bonus Episode: लौट आए मुन्ना भैया, फैंस को मिला सरप्राइज, मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड हुआ रिलीज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed