'तुमने लाखों दिल जीते हैं, तुम हकदार हो'; आर. माधवन को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता ने दी बधाई
Wife Sarita Congratulates Madhavan: आर माधवन को प्रतिष्ठित सम्मान पद्म श्री से नवाजे जाने पर उनकी पत्नी सरिता बिरजे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। साथ ही एक खूबसूरत नोट लिखा है।
विस्तार
मशहूर अभिनेता आर माधवन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिन मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड्स दिए। वहीं, अभिनेता माधवन को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद उनकी पत्नी सरिता बिरजे ने अभिनेता के लिए खास पोस्ट साझा कर बधाई दी है।
माधवन को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
इस वर्ष के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का दूसरा संस्करण बीते दिन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मान से नवाजा। साउथ सिनेमा और हिंदी सिनेमा में अपने बेजोड़ अभिनय से दिल जीतने वाले अभिनेता माधवन को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान मिलने पर माधवन ने भारत सरकार का आभार जताया।
पत्नी सरिता बिरजे ने शेयर किया पोस्ट
माधवन को जिस घड़ी पद्म श्री से सम्मानित किया गया, वहां उनका परिवार भी मौजूद रहा। बाद में अभिनेता की पत्नी सरिता बिरजे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'बहुत बहुत बधाई, माय लव। पद्मश्री सम्मान तुम्हें मुबारक हो, तुम इसके हकदार हो। तुम्हारे जुनून, कठिन परिश्रम और कला ने अनगिनत लोगों का दिल जीता है। मुझे आज और हमेशा तुम पर बहुत गर्व है'।
माधवन ने जताया फैंस का आभार
अभिनेता आर माधवन ने भी एक अलग पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मुझे पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। इस बड़े सम्मान के लिए मैं भारत सरकार को दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं महाराष्ट्र सरकार का भी आभारी हूं, जिन्होंने इस पुरस्कार के लिए मेरा नाम आगे बढ़ाया और मुझ पर भरोसा किया। यह दिन मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। मेरी फिल्में देखने, मेरे किरदारों को पसंद करने और इतने साल तक मेरा साथ देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह सम्मान जितना मेरा है, उतना ही आप सबका भी है। आपके इसी प्यार की वजह से मैं आज यहां तक पहुंच पाया हूं'।