फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   wife hazel keech Got angry on husband yuvraj singh shares funny video

'अब युवी की तो छुट्टी'; युवराज पर क्यों फूटा वाइफ हेजल कीच का गुस्सा? वीडियो शेयर कर कहा- 'बहुत हो गया यार'

Fri, 30 Jan 2026 08:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Jan 2026 08:41 PM IST
सार

Hazel Keech Video: एक्ट्रेस और मॉडल हेजल कीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पति युवराज सिंह पर नाराजगी जाहिर करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
wife hazel keech Got angry on husband yuvraj singh shares funny video
हेजल कीच-युवराज सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह से शादी रचाई है। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच खूब पसंद की जाती है। हेजल शादी के बाद स्क्रीन पर तो कम ही नजर आती हैं, मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वे खूब लाइमलाइट में रहती हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पति युवराज पर नाराज होते देखा जा सकता है।

विज्ञापन


युवराज सिंह पर क्यों नाराज हुईं हेजल कीच?
हेजल कीच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर गुस्से के भाव हैं। वे पति युवराज सिंह के लिए कहती दिख रही हैं, 'बहुत हो गया यार, अब युवी की तो छुट्टी'। हेजल इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं कि युवराज हर जगह उनके आगे-पीछे नजर आ जाते हैं। हालांकि, हेजल यह सब मजाकिया अंदाज में कहती दिख रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


नेटिजन्स बोले- 'लीजेंड भी घर की डांट से नहीं बच पाते'
हेजल कीच शेयर किए गए वीडियो में कह रही हैं, 'मैं जहां भी जाती हूं युवी नजर आता है। आगे-पीछे हर जगह। घर के अंदर, घर के बाहर। बहुत हो गया यार। अब युवी की तो छुट्टी।' यह सब कहते हुए हेजल के चेहरे पर गुस्से वाले भाव हैं। मगर, थोड़ी देर में वे खुद मुस्कुराने लगती हैं। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि घर की डांट से युवराज जैसे क्रिकेट लीजेंड भी नहीं बच पाते हैं।

2016 में हुई युवराज-हेजल की शादी
युवराज और हेजल कीच की शादी नवंबर 2016 में हुई। दोनों की शादी को करीब दस साल हो चुके हैं। कपल के दो बच्चे हैं। बता दें कि हेजल ने कई भारतीय धारावाहिकों व फिल्मो में काम किया है। वे बॉडीगार्ड फिल्म में अपने काम के लिए लोकप्रिय हुईं।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Yuvraj Singh (@yuvisofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed