Who is Shekhar Chaudhary: कौन हैं शेखर चौधरी? मिलिए जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर से, स्टेज पर किया था सगाई का एलान
Who is Shekhar Chaudhary: दिल्ली में अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट पर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का एलान कर दिया। उन्होंने शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और अपने फैंस से परिचय करवाया।
विस्तार
जैस्मीन सैंडलस के ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ में पहुंचे फैंस को सिर्फ शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि एक बड़ा सरप्राइज भी मिला। सिंगर ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान कर दिया, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया।
खुशी से चमकती नजर आईं जैस्मीन ने अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाई और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को सबके सामने इंट्रोड्यूस किया। लेकिन इसके बाद से ही सबके मन में ये सवाल उठ रहा है कि कौन हैं शेखर चौधरी, जो जैस्मीन से शादी करने वाले हैं।
स्टेज पर खास पल
परफॉर्मेंस के दौरान जैस्मीन ने शेखर को स्टेज पर बुलाया, उनका हाथ थामा और गर्व से उन्हें फैंस से मिलवाया। उन्होंने कहा, ‘ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे रिंग पहनाई है, ये मेरे हैं।’
यह खास पल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इस खबर पर खूब खुशी जता रहे हैं।
कौन हैं शेखर चौधरी?
जहां जैस्मीन सैंडलस सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ में काफी एक्टिव रहती हैं, वहीं शेखर चौधरी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।
रिश्ता रखा पूरी तरह सीक्रेट
जैस्मीन ने अभी तक अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। उनके काम, बैकग्राउंड या दोनों की मुलाकात कैसे हुई- इन सब बातों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दरअसल, सिंगर ने इस रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था और स्टेज पर यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था।
टूर के खास पल और आगे के शो
इस बड़े ऐलान के अलावा जैस्मीन ने कॉन्सर्ट के दौरान ‘शरारत’ और ‘जाइए सजना’ जैसे गानों से भी फैंस का दिल जीता।
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिया बड़ा सरप्राइज, बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर को स्टेज पर बुलाया
दिल्ली के बाद अब उनका ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ मुंबई (18 जुलाई), बेंगलुरु (25 जुलाई) और चंडीगढ़ (29 अगस्त) में भी होने वाला है, जहां फैंस उन्हें लाइव परफॉर्म करते देख पाएंगे।