फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Michael Dolan with whom Ileana DCruz Is Expecting Her Second Baby

Ileana D'Cruz: कौन हैं इलयाना डिक्रूज के पति माइकल डोलन? कपल के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी

Sun, 16 Feb 2025 03:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Feb 2025 03:11 PM IST
सार

Ileana D'Cruz: इलियाना डी'क्रूज दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इलियाना के पति कौन हैं और इलियाना ने उनके बारे में क्या बताया है?

विज्ञापन
Who Is Michael Dolan with whom Ileana DCruz Is Expecting Her Second Baby
इलियाना डि'क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम@iliana_official

विस्तार

अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह अपने पति माइकल डोलन के साथ दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने नए साल के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी और बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इलियाना और माइकल ने साल 2023 में एक निजी समारोह में शादी की थी। 38 साल की इलियाना को अगस्त 2023 में पहला बच्चा हुआ था। इसका नाम कोआ फीनिक्स डोलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)



कौन हैं इलियाना के पति?
इलियाना के पति माइकल डोलन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन खबरों के मुताबिक उन्होंने साल 2022 में इलियाना को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद 2023 में उन्होंने शादी कर ली। माइकल अमेरिका के कारोबारी हैं। इलियाना उन्हें प्यार से 'माइक' बुलाती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav- Karanveer: 'बहुत बुरा हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था', एल्विश यादव के विवाद पर बोले करणवीर मेहरा

पति के बारे में बताने से किया इंकार
एक इंटरव्यू में इलियाना ने अपने पति की पहचान को प्राइवेट रखते हुए कहा था 'बहुत सारे अनुमान लगाए जा रहे हैं। इन सब के बारे में छोड़िए। यह अच्छा है कि कुछ चीजों को हम छुपा रहने दें। खैर, अगर ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि मैं अपनी जिंदगी के इस हिस्से के बारे में कितना बात कर पाऊंगी। मुझे ये अच्छा नहीं लगा कि कुछ लोग इस बारे में बात करते थे। अगर मेरे बारे में कोई कुछ बोलता है, तो मैं बर्दाश्त कर लूंगी, लेकिन मुझे ये अच्छा नहीं लगेगा कि कोई मेरे पति या मेरे परिवार के बारे में कुछ बोले।'

यह खबर भी पढ़ें: विक्की कौशल से पहले इन अभिनेताओं ने भी ऐतिहासिक किरदार से छोड़ी छाप, देखें लिस्ट

अच्छी चल रही है इलियाना की शादी
एक दूसरे इंटरव्यू में इलियाना ने कहा था कि माइकल उनका बहुत साथ देते हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी शादी बहुत अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा 'यह कहना कठिन है कि मुझे उसमें सबसे ज्यादा क्या पसंद है। मुझे सच में सोचना पड़ेगा, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं हर बार नया जवाब देती हूं।'

इलियाना के बारे में
आपको बता दें कि इलियाना डि'क्रूज पुर्तगाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह 'दो और दो प्यार', 'तेरा क्या होगा लवली' और 'पागलपंती'  में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed