{"_id":"6a488c05058d12e98a0995ab","slug":"who-is-kapil-dinkar-the-up-cop-who-won-1-lakh-rupees-on-indias-got-latent-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर? 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में जीते एक लाख रुपये; देखकर समय रैना हुए हैरान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कौन हैं कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर? 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में जीते एक लाख रुपये; देखकर समय रैना हुए हैरान
Sat, 04 Jul 2026 09:59 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:59 AM IST
सार
India's Got Latent: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक असली पुलिस वाला आया। उसने एक लाख रुपये का कैश प्राइज जीता। आइए जानते हैं यह पुलिस वाला कौन है?
विज्ञापन
कपिल दिनकर, समय रैना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय रैना के 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' का दूसरा एपिसोड शुक्रवार को रिलीज हुआ। शो में जब उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल कपिल दिनकर स्टेज पर आने लगे तो समय रैना हैरान हो गए। हालांकि, वह पुलिस वाला अपने गाने परफॉर्म करने और ऑडियंस को इम्प्रेस करने के लिए शो में आया था।
विज्ञापन
शो में पहुंची असली पुलिस
कपिल स्टेज पर आए और मजाक में कहा, 'फिर से शुरू कर दिया ये? पिछली बार चैन नहीं पड़ा बंद करवा के?' समय रैना कन्फ्यूज दिखे और उन्हें चेतावनी भी दी कि वह स्टेज पर पुलिस यूनिफॉर्म नहीं पहन सकते। हालांकि, बाद में कपिल ने साफ किया कि वह असली पुलिस कांस्टेबल हैं।
इसके बाद कपिल ने अपने गाने परफॉर्म किए और आखिरकार शो में 1 लाख रुपये का कैश प्राइज जीता।

'खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती', सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने आमिर-गौरी की शादी से पहले लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल दिनकर
- फोटो : यूट्यूब
कौन हैं कपिल दिनकर?
शो में, कपिल दिनकर ने बताया कि उन्हें 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर चुना गया था। उन्होंने बताया कि उनका पैशन हमेशा से म्यूजिक रहा है, लेकिन उनकी मां का सपना था कि वह पुलिस फोर्स में शामिल हों। अपना परिचय देते हुए, उन्होंने कहा, 'मैं एक सिंगर, लिरिसिस्ट, कंपोजर हूं। यही मेरी आत्मा को सुकून देता है। और इसके अलावा, मैं बिल भरने के लिए एक पुलिस वाला हूं।'

सिंगिंग करने की मिली इजाजत
शो के दौरान, कपिल ने बताया कि वह डिपार्टमेंट में एकमात्र कॉप हैं जिन्हें प्रोफेशनली सिंगिंग करने की इजाजत दी गई है। उन्होंने बताया कि वह ज्यादातर नाइट ड्यूटी करते हैं, ताकि सुबह म्यूजिक पर फोकस कर सकें। कपिल ने यह भी बताया कि वह एक लेखक हैं। वह पहले तीन किताबें लिख चुके हैं और अभी आठ और पर काम कर रहे हैं।
सभी ने दिए 10 प्वाइंट
कपिल ने शो में अपना एक ओरिजिनल गाना गाया। सभी पैनलिस्ट की तरफ से उन्हें 10 पॉइंट दिए गए। इसके बाद उन्होंने एक लाख रुपये का कैश प्राइज जीता। उन्होंने खुद को भी 10 पॉइंट दिए।

इंडियाज गॉट लैटेंट
- फोटो : यूट्यूब
पैनलिस्ट ने किया मजाक
समय ने पुलिस वाले से पूछा कि क्या उन्हें कभी उत्तर प्रदेश में क्राइम से डर लगा है। कपिल ने पूरे कॉन्फिडेंस से जवाब दिया कि नहीं। उन्होंने कहा 'हमें बहुत आजादी दी गई है और हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'
हर्ष लिम्बाचिया ने भी मजाक में कहा 'अगर हम जुर्म करें तो आप ही पकड़ने आना।' इस पर कपिल ने तुरंत जवाब दिया और पूछा 'आप जुर्म करोगे ही क्यों?'
आखिर में, समय ने पुलिस वाले को धन्यवाद देते हुए कहा, 'शुक्रिया कि पुलिस डिपार्टमेंट से हमारे शो में कोई आया। इससे हमारे शो की क्रेडिबिलिटी और बढ़ गई।'