फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Fazilpuria: Know about Haryanvi singer Rahul Fazilpuria Famous Song and career

Who Is Fazilpuria: कौन हैं रैपर फाजिलपुरिया? गुरुग्राम में कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 14 Jul 2025 09:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Jul 2025 09:06 PM IST
सार

Who Is Fazilpuria: राहुल फाजिलपुरिया सिंगर हैं। वे हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक को हिंदी फिल्म जगत में पहचान दिलाई है। जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
Who Is Fazilpuria: Know about Haryanvi singer Rahul Fazilpuria Famous Song and career
राहुल फाजिलपुरिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हरियाणा के लोकप्रिय सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये हमला बादशाहपुर थाने के अंतर्गत एसपीआर रोड पर हुआ है। राहुल मौके से सुरक्षित भागने में कामयाब रहे। फिलहाल इस पर पुलिस का अभी कोई बयान नहीं आया है। राहुल मशहूर रैपर और सिंगर हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव का उपनाम लगाकर हरियाणवी म्यूजिक को दिला रहे पहचान
राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है। फाजिलपुरिया उनका मंचीय नाम है, जो उन्होंने अपने गांव फाजिलपुर के नाम पर रखा। यह गांव गुरुग्राम में आता है। राहुल ने हरियाणा और हरियाणवी म्यूजिक को आगे बढ़ाने का मन बनाया और सोचा कि इसकी शुरुआत अपने गांव से करनी चाहिए। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक को बॉलीवुड तक पहुंचाया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FAZILPURIA (@fazilpuria)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

'लड़की कर गई चुल' गाने से मिली लोकप्रियता
राहुल यादव फाजिलपुरिया को साल 2014 में अपने रैप सॉन्ग 'लड़की कर गई चुल' से संगीत जगत में लोकप्रियता मिली। दो साल बाद उनका यही गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'कपूर एंड संस' में फिल्माया गया था। तब से फाजिलपुरिया बॉलीवुड में हरियाणवी लोक संगीत और अपने रैप म्यूजिक का प्रचार कर रहे हैं। उनके नाम कई हिट गाने और म्यूजिक एल्बम हैं।

विज्ञापन

Who Is Fazilpuria: Know about Haryanvi singer Rahul Fazilpuria Famous Song and career
राहुल फाजिलपुरिया - फोटो : इंस्टाग्राम

2024 में लड़ा लोकसभा चुनाव
राहुल फाजिलपुरिया ने साल 2024 का लोकसभा चुनाव जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरुग्राम से लड़ा था। हालांकि, वे भाजपा के मुकेश शर्मा से हार गए। फाजिलपुरिया की सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Who Is Fazilpuria: Know about Haryanvi singer Rahul Fazilpuria Famous Song and career
राहुल फाजिलपुरिया - फोटो : इंस्टाग्राम

एल्विश यादव के करीबी माने जाते हैं फाजिलपुरिया
10 अप्रैल, 1990 को फाजिलपुरिया का जन्म एक बिजनेस घराने में हुआ। उन्होंने गुरुग्राम के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से बी.टेक. की पढ़ाई पूरी की। कॉन्वेंट में पढ़े-लिखे फाजिलपुरिया की सिंगिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी है। फाजिलपुरिया को बिगबॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव का करीबी माना जाता है। फाजिलपुरिया साल 2023 में उस समय विवादों में घिर गए थे, जब एक रेव पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल में उनका नाम सामने आया था। मामले में पूछताछ के दौरान एल्विश यादव ने पुलिस को बताया कि सांपों का इंतजाम बॉलीवुड गायक फाजिलपुरिया ने किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed