फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra

कौन हैं अवीवा बेग?: बनेंगी गांधी-वाड्रा परिवार की बहू; फोटोग्राफी में है दिलचस्पी, वायनाड भी घूम चुकी हैं

Tue, 30 Dec 2025 04:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Dec 2025 04:15 PM IST
सार

Who is Aviva Baig: प्रियंका गांधी के बेटे की दुल्हनिया बनने वाली अवीवा बेग कौन हैं और क्या करती हैं? यहां जानिए अवीवा बेग के बारे में पूरी जानकारी...

विज्ञापन
Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra
अवीवा बेग और रेहान वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी परिवार में खुशी का माहौल है। कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो गई है। रेहान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की है। बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बेग परिवार का गांधी परिवार से भी इंदिरा गांधी के समय से परिचय रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेहान और अवीवा पिछले लगभग सात साल से साथ में हैं। इस खबर में जानिए कौन हैं अवीवा बेग? जो बनेंगी वाड्रा परिवार की बहू…

विज्ञापन

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग - फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

तीन दिन पहले शेयर की थी साथ में तस्वीर
तीन दिन पहले अवीवा ने रेहान के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की थी। तस्वीर में दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। इसे अब उन्होंने तीन दिल वाले इमोजी के साथ इंस्टाग्राम के 'हाइलाइट्स' सेक्शन में डाल दिया है। इसके साथ ही अवीवा ने अपने दोस्तों की भी कुछ तस्वीरें साझा कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra
अवीवा बेग - फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

अवीवा ने की है मीडिया और मासकॉम की पढ़ाई
अवीवा के लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक, वो दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और संचार की पढ़ाई की। जबकि दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमिनिटीज में स्कूली शिक्षा पूरी की है। अवीवा एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी हैं। जानकारी के मुताबिक, अवीवा ने मीडिया और संचार के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।

विज्ञापन

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra
अवीवा बेग - फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

‘एटेलियर 11’ की को-फाउंडर भी हैं
इसके अलावा अवीवा ‘एटेलियर 11’ नाम की एक कंपनी की को-फाउंडर भी हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी पूरे भारत में एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट के साथ काम करती है। फोटोग्राफी और वीडियोज के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाती है।

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra
अवीवा बेग - फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig
कई एग्जिबिशन में प्रस्तुत की है अपनी कलाकृति
अवीवा ने मेथड गैलरी के साथ 'यू कैन नॉट मिस दिस' (2023), इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में 'यू कैन नॉट मिस दिस' (2023), द क्वोरम क्लब में द इल्यूसरी वर्ल्ड (2019), और इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018) जैसी एग्जिबिशन में अपनी फोटोग्राफी को पेश किया है।

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra
अवीवा बेग - फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig
देश-विदेश घूमकर करती हैं फोटोग्राफी
अवीवा फोटोग्राफी के अलावा देश-विदेश घूमने की भी बड़ी शौकीन है। उनकी प्रोफाइल पर क्रोएशिया, बार्सिलोना, लंदन, बैंकॉक और फ्रांस समेत देश के कई शहरों की तस्वीरें मौजूद हैं। अवीवा ने दिल्ली, नागपुर, लद्दाख और बनारस समेत कई शहरों की भी अद्भुत तस्वीरें साझा की हैं। वो वायनाड भी विजिट कर चुकी हैं।
 

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra
माता-पिता इमरान और नंदिता बेग के साथ अवीवा - फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig
पिता व्यवसायी और मां हैं इंटीरियर डिजाइनर
अविवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं और उनकी मां नंदिता बेग एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। खबरों के मुताबिक, नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं। नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया था। इससे दोनों परिवारों के बीच संबंध और भी मजबूत हुए हैं।

Who Is Aviva Baig Engaged With Priyanka Gandhi Vadra Son Raihan Vadra
बहन मिराया और मामा राहुल गांधी के साथ रेहान - फोटो : फाइल फोटो- ANI
क्या करते हैं रेहान वाड्रा
25 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। देहरादून के मशहूर दून स्कूल से पढ़ाई कर चुके रेहान पब्लिक इवेंट्स में ज्यादा नजर नहीं आते हैं। आगे की पढ़ाई उन्होंने लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से पूरी की। रेहान अपने आर्ट वर्क की कई एग्जिबिशन लगा चुके हैं। वो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में भी खूब दिलचस्पी रखते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed