फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Aishwarya Rai Said Everything Is Secondary Before Aaradhya Bachchan as per report

Aishwarya Rai: 'मेरे लिए सबसे पहले मायने रखती हैं आराध्या', ऐश्वर्या- परी मेरे अंदर के बच्चे को रखती है जीवित

Mon, 09 Sep 2024 12:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 09 Sep 2024 12:40 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अक्सर कई मौके पर साथ देखी जा चुकी हैं। कुछ समय पहले ऐश्वर्या और आराध्या को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक साथ देखा गया था। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं आराध्या अक्सर उनके साथ होती हैं। एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने आराध्या को परी बताया और कहा था कि उनके लिए सबसे पहले आराध्या हैं बाकी सभी बाद में आते हैं।

विज्ञापन
When Aishwarya Rai Said Everything Is Secondary Before Aaradhya Bachchan as per report
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेकरार रहते हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के प्रति हमेशा सचेत रहती हैं क्योंकि वह एक समर्पित मां हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 में शादी रचाई थी। इसके बाद 16 नवंबर, 2011 को उन्होंने अपनी बिटिया रानी आराध्या का स्वागत किया। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं अपनी बेटी आराध्या को साथ में ले जाती हैं। आराध्या अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग, कार्यक्रम और छुट्टियों में भी अपनी मां के साथ ही जाती देखी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आराध्या के जन्म के बाद उनकी प्राथमिकताएं बिल्कुल बदल गई हैं।
विज्ञापन


बेटी आराध्या के आने से बदली चीजें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में कहा था, "जब मैं 18 साल की थी, तब से मैं कई जिम्मेदारियों को निभा रही हूं। मेरा दिन सुबह 5.30 बजे शुरू होता है। जब से मुझे याद है, तब से यह ऐसा ही रहा है। बेशक, आराध्या के बाद मेरी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं। आराध्या सबसे पहले आती है, बाकी सब बाद में हैं।"
विज्ञापन


ऐश्वर्या-अभिषेक-अमिताभ के गानों पर नाचतीं हैं आराध्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था वह और अभिषेक कोशिश करते हैं कि आराध्या एक 'सामान्य' जीवन जिए। ऐश्वर्या ने कहा था, "आराध्या घर पर लगातार मेरे गानों पर नाचती रहती हैं, कभी मेरे गानों पर, कभी अपने पापा और दादा के गानों पर। यह बाकी लोगों की तरह ही एक सामान्य घर है। हम आराध्या के आस-पास के माहौल को सामान्य रखने की कोशिश करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आराध्या एक परी है
ऐश्वर्या राय ने आराध्या को लेकर कहा, "लड़की जैसा होना आसान है। मेरे जीवन में आराध्या जैसी प्यारी छोटी लड़की का होना, यह परी मेरे अंदर के बच्चे को जीवित रखती है। मैं अपने जीवन में आराध्या नामक इस आशीर्वाद के लिए हमेशा भगवान की आभारी रहूंगी।"
Devara: 'देवरा' में होगा जबर्दस्त एक्शन, जूनियर एनटीआर-सैफ अली खान की इस लड़ाई को सालों भुला नहीं पाएंगे दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed