फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   what to watch this week new film shows releasing on netflix sonyliv zee5 prime video

OTT Releases: रोमांच, कॉमेडी या फिर थ्रिल…इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा फुल डोज, ये फिल्में और सीरीज दे रहीं दस्तक

Fri, 27 Jun 2025 07:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 27 Jun 2025 07:01 AM IST
सार

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक कंटेंट रिलीज हो रहा है। इस वीकेंड अगर आप सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरी फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं तो आपके लिए कई सारे ऑप्शन्स होने वाले हैं।

विज्ञापन
what to watch this week new film shows releasing on netflix sonyliv zee5 prime video
ओटीटी रिलीज - फोटो : एक्स

विस्तार

ओटीटी की दुनिया में इस हफ्ते दर्शकों के लिए बहुत कुछ नया और दिलचस्प आने वाला है। चाहे आप एक्शन पसंद करते हों या कॉमेडी, रहस्य में दिलचस्पी रखते हों या इमोशनल कहानियों में, इस बार हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते अलग-अलग मंचों पर स्ट्रीम हो रही हैं।

विज्ञापन

what to watch this week new film shows releasing on netflix sonyliv zee5 prime video
रेड 2 - फोटो : X

रेड 2 (नेटफ्लिक्स – 26 जून)
अजय देवगन एक बार फिर ईमानदार अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में लौटे हैं। इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और बड़े घोटाले पर आधारित है। सत्ता और भ्रष्टाचार के बीच एक ईमानदार अफसर की लड़ाई को दर्शाया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख भी अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: 'मेरी पेदाम्मा उमराव जान के लिए' जान्हवी कपूर का रेखा के लिए प्यारा पोस्ट; शेयर किया खास लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

what to watch this week new film shows releasing on netflix sonyliv zee5 prime video
राम कपूर - फोटो : Instagram

मिस्त्री (जियोहॉटस्टार – 27 जून)
राम कपूर एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो असाधारण मानसिक स्थिति से जूझ रहा है। उनकी ओसीडी बीमारी ही उन्हें अपराध सुलझाने में सबसे ज्यादा मदद करती है। ये सीरीज एक रहस्यमयी लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में अपराधों की तह तक जाती है। दर्शकों को हर एपिसोड में कुछ नया सोचने पर मजबूर किया जाएगा। ये सीरीज 27 जून यानी शुक्रवार को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। 

आप कैसे हो (सन एनएक्सटी – 27 जून)
ये एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जो हंसी और भावनाओं से भरपूर है। कहानी एक बैचलर पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे कई गलतफहमियों और भावुक पलों में बदल जाती है। फिल्म में ध्यान श्रीनिवासन और आजू वर्गीस जैसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने अभिनय से जान डाल दी है। यह फिल्म पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है। ये फिल्म सन एनएक्सटी पर 27 जून को रिलीज हो रही है।

निम्मा वस्तुगलिगे नीवे जवाबदारारु (सन एनएक्सटी – 27 जून)
यह एक कन्नड़ थ्रिलर फिल्म है जिसमें अपराध और रहस्य को तीन अलग-अलग कहानियों के माध्यम से पेश किया गया है। हर कहानी में एक नया किरदार और नई स्थिति सामने आती है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। सस्पेंस और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण इस फिल्म में देखने को मिलेगा। थिएटर में मिल चुकी सराहना के बाद अब ये डिजिटल पर उपलब्ध है।

वीराटपालेम: पीसी मीना रिपोर्टिंग (जी5 – 27 जून)
तेलुगु भाषा की इस वेब सीरीज में एक महिला पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है। वो एक ऐसे गाँव में तैनात होती है जहाँ नवविवाहित महिलाएं रहस्यमयी तरीके से मर रही हैं। ट्रेलर को लोगों का जबरदस्त प्यार मिला है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कहानी में रहस्य, डर और सच्चाई की तलाश को खूबसूरती से दिखाया गया है।

विज्ञापन

what to watch this week new film shows releasing on netflix sonyliv zee5 prime video
'स्क्विड गेम 2' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

स्क्विड गेम – सीजन 3 (नेटफ्लिक्स – 27 जून)
यह कोरियन वेब सीरीज अब अपने तीसरे और आखिरी भाग के साथ वापस आ गई है। मुख्य किरदार फिर से खतरनाक खेलों में फंस गया है लेकिन इस बार वह बदला लेने के मूड में है। कहानी में एक नया किरदार भी जुड़ा है जो और भी भयानक माहौल तैयार करता है। हर एपिसोड में सांस रोक देने वाला थ्रिल देखने को मिलेगा। ये 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

द ब्रूटालिस्ट (जियोहॉटस्टार – 27 जून)
ये फिल्म एक यहूदी वास्तुकार की कहानी है जो युद्ध के दर्द को पीछे छोड़कर नई ज़िंदगी शुरू करता है। इसमें कला और व्यावसायिक दुनिया के बीच के तनाव को बहुत संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। यह फिल्म एक व्यक्ति की जिद, उसकी कला और उसके संघर्ष की कहानी कहती है। दर्शकों को यह फिल्म सोचने पर मजबूर कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed