फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   West Bengal CM Suvendu Adhikari And Bengali Celebs Gathered To pay Tribute To Filmmaker Anik Dutta

फिल्ममेकर अनिक दत्ता को श्रद्धांजलि देने जुटे फिल्मी सितारे, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे

Thu, 28 May 2026 08:19 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 28 May 2026 08:19 AM IST
सार

Bengali Celebrities Tribute To Filmmaker Anik Dutta: जाने-माने फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। बुधवार को उन्हें कई बंगाली कलाकारों और सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अंतिम श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
West Bengal CM Suvendu Adhikari And Bengali Celebs Gathered To pay Tribute To Filmmaker Anik Dutta
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने फिल्ममेकर अनिक दत्ता को दी श्रद्धांजलि - फोटो : एक्स@@IndranilKhan

विस्तार

'भूतेर भविष्यत’ और ‘आश्चर्य प्रदीप’ जैसी सामाजिक, राजनीतिक फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर अनिक दत्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस फिल्ममेकर के गुजर जाने से बंगाली सिनेमा में एक सूनापन भर गया है। बुधवार को पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने फिल्ममेकर अनिक दत्ता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। यह सभी एसएसकेएम अस्पताल में एकत्र हुए। 

विज्ञापन


फिल्ममेकर अनिक दत्ता को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के बाहर पहुंचकर फिल्ममेकर अनिक दत्ता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई राजनीतिक शख्सियतें, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और दिवंगत अनिक दत्ता के प्रशंसक भी मौजूद थे। एक्टर और पॉलिटिशियन रुद्रनील घोष भी अस्पताल में मौजूद थे। इसी अस्तपाल में फिल्ममेकर अनिक दत्ता के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया था।
विज्ञापन

 

 

West Bengal CM Suvendu Adhikari And Bengali Celebs Gathered To pay Tribute To Filmmaker Anik Dutta
अनिक दत्ता - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या था फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन का कारण?
बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण फिल्ममेकर अनिक दत्ता की मौत हुई। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी साझा की। साथ ही फिल्ममेकर के मौत की जांच भी जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। 
आनंद बाजार पत्रिका के मुताबिक पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अनिक दत्ता ने लिखा है, 'मेरी मौत के लिए मेरे अलावा कोई और जिम्मेदार नहीं है'।

अलग कहानियों को पर्दे पर दिखाया था
अनिक दत्ता को 2012 में ‘भूतेर भविष्यत’ नाम की फिल्म से काफी शोहरत मिली थी। यह फिल्म  राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य के लिए जानी जाती है। जबकि इसमें एक हॉरर स्टोरी थी। कई लोग इस फिल्म को बंगाली सिनेमा में एक मील का पत्थर मानते हैं। अनिक दत्ता ने इसी तरह की शैली में ‘आश्चर्य प्रदीप’ भी बनाई, जिसमें भी एक मजबूत सामाजिक संदेश छिपा था। इस फिल्ममेकर ने 'अपराजितो', 'मेघनादबोध रहस्य' और 'बरुनबाबू बॉन्धु' जैसी कई चर्चित फिल्मों का भी निर्देशन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed