फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Who is Dharna Durga making acting debut with Madhuri Dixit, Triptii Dimri, Ravi Kishan Netflix Movie Maa Behen

कौन हैं धारणा दुर्गा? माधुरी दीक्षित-तृप्ति की 'मां बहन' से कर रहीं डेब्यू; नेटफ्लिक्स इवेंट में भी आईं नजर

Wed, 04 Feb 2026 07:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Feb 2026 07:29 PM IST
सार

Maa Behen Movie: नेटफ्लिक्स ने हाल ही में साल 2026 के लिए अपनी आगामी फिल्मों और सीरीज का एलान किया। इसी कड़ी में फिल्म 'मां बहन' का टीजर भी रिलीज किया गया है। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी इसमें लीड रोल में हैं। साथ ही धारणा दुर्गा भी नजर आएंगी। कौन हैं धारणा? जानिए

विज्ञापन
Who is Dharna Durga making acting debut with Madhuri Dixit, Triptii Dimri, Ravi Kishan Netflix Movie Maa Behen
धारणा दुर्गा-माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'मां बहन' में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के अलावा रवि किशन अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म के जरिए एक नया चेहरा एक्टिंग की दुनिया में प्रवेश कर रहा है। हम बात कर रहे हैं धारणा दुर्गा की। हाल ही में नेटफ्लिक्स के इवेंट में माधुरी दीक्षित, तृप्ति और रवि किशन के साथ धारणा भी नजर आईं। कौन हैं वे? जानिए उनके बारे में...

विज्ञापन
Trending Videos

तृप्ति डिमरी ने कहा, 'धारणा की शक्ल पर मत जाना'

माधुरी दीक्षित, रवि किशन और तृप्ति डिमरी बीते दिन आयोजित नेटफ्लिक्स के इवेंट में शामिल हुए। इसमें धारणा भी मौजूद रहीं। उन्होंने स्टेज पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया। इवेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धारणा के बारे में तृप्ति कहती दिख रही हैं, 'इसकी शक्ल पर मत जाना। यह दिखती शरीफ है, लेकिन इसके अंदर एक शैतान बच्चा छिपा है। ये सेट पर पूरा टाइम लोगों को ऑब्जर्व करती थी और मुझे उनकी एक्टिंग करके दिखाती थी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं धारणा दुर्गा?
अगर आप सोशल मीडिया की दुनिया से परिचित हैं और इंस्टाग्राम पर रील देखते हैं तो बहुत संभव है कि धारणा को जानते होंगे! अगर, रील्स का शौक आपको नहीं है तो बता दें कि धारणा एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम (@dharnaaaaa) पर उन्हें 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। धारणा समाज से जुड़े रियल लाइफ इंसीडेंट पर फनी वीडियो बनाती हैं। उनकी आधिकांश वीडियो घरेलू महिलाओं के ईर्द-गिर्द होती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharna Durga (@dharnaaaaa)


विज्ञापन

Who is Dharna Durga making acting debut with Madhuri Dixit, Triptii Dimri, Ravi Kishan Netflix Movie Maa Behen
'मां बहन' - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या है 'मां बहन' की कहानी?
बीते दिन नेटफ्लिक्स ने माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'मां बहन' का एलान किया है और साथ ही इसका टीजर भी रिलीज किया। टीजर काफी फनी है। इसमें माधुरी दीक्षित मां की भूमिका में हैं, तृप्ति डिमरी और धारणा उनकी बेटियों के रोल में हैं। तृप्ति बड़ी बहन हैं और धारणा छोटी। इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी रेखा और उसकी दो बेटियों, जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed