फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Vishnu Vishal's crime thriller film FIR released on Amazon Prime Video

FIR: प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई विष्णु विशाल की फिल्म FIR, मिलेगा एक्शन और थ्रिलर का डबल डोज

Sat, 12 Mar 2022 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 12 Mar 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Vishal's crime thriller film FIR released on Amazon Prime Video
विष्णु विषाल की फिल्म 'एफआईआर' अमेजन प्राइम पर हुई रिलीज - फोटो : social media

साउथ की फिल्मों की दीवानगी सभी के सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसा ही कुछ हमें साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "एफआईआर" के साथ देखने को मिला है। यह फिल्म थिएटर्स पर जबरदस्त धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। 'मनु आनंद'  निर्देशित इस फिल्म में विष्णु विशाल के साथ गौतम वासुदेव मेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Vishnu Vishal's crime thriller film FIR released on Amazon Prime Video
विष्णु विशाल - फोटो : social media

विष्णु विशाल ने की प्रड्यूस 
एफआईआर का निर्माण अभिनेता विष्णु विशाल के प्रोडक्शन हाउस वीवी स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। इस एक्शन थ्रिलर में अभिनेत्री मंजिमा मोहन, रायजा विल्सन और रेबा मोनिका जॉन सहित एक बड़ी स्टारकास्ट मौजूद है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vishnu Vishal's crime thriller film FIR released on Amazon Prime Video
एफआईआर - फोटो : social media

हिट साबित हुई फिल्म
यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 फरवरी को रिलीज हुई थी, जहां इसने शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में जबरदस्त कारोबार किया है, जिसके बाद अब इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगू में भी उप्लब्ध है। 
 

विज्ञापन

Vishnu Vishal's crime thriller film FIR released on Amazon Prime Video
विष्णु विशाल - फोटो : social media

ये है कहानी
यह थ्रिलर फिल्म एक्शन से भरपूर है, जो एक केमिकल इंजीनियर इरफान (विष्णु विशाल) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका जीवन एकदम बदल जाता है, जब अधिकारी उसपर आतंकवादी होने का संदेह करते हैं। इरफान इसके बाद क्या स्टेप लेते हैं फिल्म उसी पर आधारित है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed