FIR: प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई विष्णु विशाल की फिल्म FIR, मिलेगा एक्शन और थ्रिलर का डबल डोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ की फिल्मों की दीवानगी सभी के सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसा ही कुछ हमें साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "एफआईआर" के साथ देखने को मिला है। यह फिल्म थिएटर्स पर जबरदस्त धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। 'मनु आनंद' निर्देशित इस फिल्म में विष्णु विशाल के साथ गौतम वासुदेव मेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विष्णु विशाल ने की प्रड्यूस
एफआईआर का निर्माण अभिनेता विष्णु विशाल के प्रोडक्शन हाउस वीवी स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। इस एक्शन थ्रिलर में अभिनेत्री मंजिमा मोहन, रायजा विल्सन और रेबा मोनिका जॉन सहित एक बड़ी स्टारकास्ट मौजूद है।
हिट साबित हुई फिल्म
यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 फरवरी को रिलीज हुई थी, जहां इसने शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में जबरदस्त कारोबार किया है, जिसके बाद अब इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगू में भी उप्लब्ध है।
MARCH 12. Save the date!
— LetsOTT Global (@LetsOTT) March 10, 2022
@TheVishnuVishal’s recent blockbuster #FIR is coming to Amazon Prime! pic.twitter.com/pKS2OsCEKQ
ये है कहानी
यह थ्रिलर फिल्म एक्शन से भरपूर है, जो एक केमिकल इंजीनियर इरफान (विष्णु विशाल) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका जीवन एकदम बदल जाता है, जब अधिकारी उसपर आतंकवादी होने का संदेह करते हैं। इरफान इसके बाद क्या स्टेप लेते हैं फिल्म उसी पर आधारित है।