Koffee with Karan: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नहीं जाएंगी ट्विंकल खन्ना, सामने आई यह बड़ी वजह
हाल ही में करण जौहर ने इस शो की दोबारा वापसी की घोषणा की थी। उनके इस एनाउंसमेंट के बाद फैंस भी अब सातवें सीजने के लिए काफी उत्साहित हैं। इससे पहले के सीजन में कई बड़े सितारों को इस शो में शिरकत करते देखा जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर सुर्खियों में रहने वाला शो कॉफी विद करण जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाला है। करण जौहर के इस शो के शुरू होने से पहले ही इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस शो में करण सेलिब्रिटीज को कॉफी पिलाकर उनसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर सवाल पूछते हैं। कई बार इन सवालों या जवाबों की वजह से काफी विवाद भी हो जाता है। हाल ही में करण जौहर ने इस शो की दोबारा वापसी की घोषणा की थी। उनके इस एनाउंसमेंट के बाद फैंस भी अब सातवें सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं। इससे पहले के सीजन में कई बड़े सितारों को इस शो में शिरकत करते देखा जा चुका है। इन सितारों में अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का नाम भी शामिल हैं। शो के दोबारा शुरू होने पर अब ट्विंकल ने बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से फैंस भी हैरान हैं।
ट्विंकल के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'टी विद ट्विंकल अच्छा साउंड कर रहा है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह शो जरूर आना चाहिए। बता दें कि यह शो इस बार टीवी पर प्रसारित नहीं होगा। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर सिंह और आलिया भट्ट इस शो के पहले गेस्ट हो सकते हैं। वहीं, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान के भी शो में शिरकत करने की चर्चा है।