{"_id":"61fb9b727b83840c6e362047","slug":"t-series-enters-ott-space-teams-up-with-aanand-l-rai-anubhav-sinha-nikkhil-advani-for-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"OTT: भूषण कुमार ने की ओटीटी-स्पेस में एंट्री, दिग्गज निर्देशकों संग बनाएंगे वेब सीरीज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
OTT: भूषण कुमार ने की ओटीटी-स्पेस में एंट्री, दिग्गज निर्देशकों संग बनाएंगे वेब सीरीज
Thu, 03 Feb 2022 02:38 PM IST
अपूर्वा राय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:38 PM IST
सार
टी-सीरीज अब वेब-सीरीज प्रोड्यूस करने की दुनिया में कदम रख रहा है। भूषण कुमार की टी सीरीज का ध्येय जबरदस्त कॉन्टेंट क्रिएट करना है, जो सभी सेक्टर्स के दर्शकों को अपील करेगा।
विज्ञापन
भूषण कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-सीरीज अब वेब-सीरीज प्रोड्यूस करने की दुनिया में कदम रख रहा है। भूषण कुमार की टी सीरीज का ध्येय जबरदस्त कॉन्टेंट क्रिएट करना है, जो सभी सेक्टर्स के दर्शकों को अपील करेगा और साथ ही ये शानदार शैली वाले शो सभी के लिए आसानी से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, टी-सीरीज़ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, भूषण कुमार कहते हैं, “टी-सीरीज हमेशा से दमदार कहानियों पर विश्वास करता आया है, चाहे वह संगीत के माध्यम से हो या फिल्म के। अपनी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए, हम पॉवरहाउस कॉन्टेंट निर्माता आनंद एल राय, अनुभव सिन्हा, निखिल आडवाणी, हंसल मेहता, संजय गुप्ता, बिजॉय नांबियार, सुपरन एस वर्मा (द फैमिली मैन) मिखिल मुसाले (मेड इन चाइना), सौमेंद्र पाधी (जामतारा) जैसे कई और दिग्गजों के साथ वेब-शो का निर्माण करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारा अहम लक्ष्य यह है कि इस माध्यम से हम दर्शकों को फ्रेश,ओरिजनल,और विशिष्ट स्टोरी पेश करें।"
विज्ञापन
वह कहते हैं,"इस विस्तार के साथ, हम ऐसा कॉन्टेंट बनाने का लक्ष्य रखते जो दर्शकों उससे जोड़े रखेगा, और इसके अंतर्गत हम नए बाजारों को टैप करेंगे। हम म्यूज़िक, फिल्म्स और वेब शो के निर्माण के साथ विविधता लाकर एक रचनात्मक केंद्र बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालही में अपने फाइनेंस मिस्टर ने बजट की घोषणा की जिसमे 5g स्पेक्ट्रम के एक्सपांशन में बढ़िया सुधार देखने को मिल रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण भारत को वर्ष 2025 तक ऑप्टिक फाइबर के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसका अनिवार्य रूप से मतलब है कि इंटरनेट आसानी से और लागत प्रभावी रूप से उपलब्ध होगा जो निश्चित रूप से ओटीटी और कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा।
विज्ञापन