फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Sidharth malhotra join rohit shetty cop universe director share debut web series first poster

Rohit Shetty: ओटीटी पर रोहित शेट्टी की जबरदस्त एंट्री, एक्शन वेब सीरीज से सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मचाएंगे धमाल

Tue, 19 Apr 2022 08:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Apr 2022 08:51 PM IST
सार

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री हो गई है। डॉयरेक्टर ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं और उनकी पहली वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
Sidharth malhotra join rohit shetty cop universe director share debut web series first poster
rohit shetty web series - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की दुनिया में धमाकेदार फिल्में देने के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर ली है। रोहित शेट्टी की पुलिस आधारित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं और उनकी पहली वेब सीरीज भी पुलिस आधारित ही होने वाली है। खास बात ये है कि अब रोहित शेट्टी के इस कॉप यूनिवर्स में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री हो गई है। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी वेब सीरीज का पहला पोस्टर शेयर किया है। 

विज्ञापन


रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली वेब सीरीज का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिख रहे हैं। इस पोस्टर से साफ है कि रोहित शेट्टी की इस वेब सीरीज की कहानी पुलिस आधारित होगी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, पोस्टर में अभिनेता का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में पीठ दिख रहे हैं, जिसमें अभिनेता अपने दोनों हाथ बांधे हुए खडे़ हैं और उन्हें काला चश्मा भी पहना हुआ है। उनके सामने पुलिस की काफी सारी गाड़ियां भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्टर के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में ये बताया कि कल यानी 20 अप्रैल को वह कुछ बड़ा एलान करने वाले हैं। कैप्शन में लिखा है, 'एक्शन कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा।' रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज का पोस्टर देखते ही फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी काफी उत्साहित हो गए हैं। अनुपम खेर ने कमेंट में लिखा, 'गुड लक मेरे दोस्त।' भूमि पेडनेकर ने भी फायर का इमोजी शेयर किया है।

रोहित शेट्टी की यह एक्शन पैड वेब सीरीज अमेजन प्राइव वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज में जितने भी बड़े एक्शन सीन होने वालें हैं, उन्हें रोहित शेट्टी खुद डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, इस वेब सीरीज का निर्देशन सुशवंत प्रकाश हैं।
  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed