फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Sidharth malhotra as a police officer in rohit shetty cop universe upcoming series indian police force first video on amazon prime video

India Police Force: अक्षय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिला रोहित शेट्टी का साथ, बरसाएंगे ताबड़तोड़ गोलियां

Wed, 20 Apr 2022 01:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 20 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

वेब सीरीज में जितने भी बड़े एक्शन सीन होने वाले हैं, उन्हें रोहित शेट्टी खुद डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, इस वेब सीरीज का निर्देशन सूशांत प्रकाश हैं।

विज्ञापन
Sidharth malhotra as a police officer in rohit shetty cop universe upcoming series indian police force first video on amazon prime video
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी - फोटो : social media

विस्तार

लंबे समय से हो रही चर्चाओं के बाद कल यानी 19 अप्रैल को रोहित शेट्टी ने आखिरकार ये ऐलान किया था कि वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अगली कॉप ड्रामा लेकर आ रहे हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी। कल इसकी आधिकारिक घोषणा के बाद आज रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की पहली झलक साझा की है। इस वीडियो में अभिनेता सिद्धार्थ का एक अलग ही रूप नजर आ रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली वेब सीरीज का वीडियो साझा करते हुए लिखा, " इंडियन पुलिस फोर्स....हमारा कॉप यूनिवर्स डिजिटल हो रहा है और जब हम  डिजिटल हो रहे हैं तो इसे बड़ा होना ही चाहिए। मुझे अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज लाने पर गर्व है।" वीडियो में सीरीज की मेकिंग को पास से दिखाया गया है, जिसमें रोहित शेट्टी और उनकी पूरी टीम इसके लिए कड़ी मेहनत करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)



अपने कॉप यूनिवर्स को धीरे-धीरे बड़ा करते हुए रोहित शेट्टी अब इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म तक लेकर आ गए हैं। उनकी इस सीरीज में उनका साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दे रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ की एंट्री सीटी मार लग रही है। इसमें ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जा रही हैं लेकिन इस सीरीज में विलेन कौन होगा और ये गोलियां किस पर बरसाई जा रही हैं इस बात का खुलासा होना अभी बाकी है। हालांकि, सीरीज के हीरो पुलिस के रूप में बहुत डैशिंग लग रहे हैं।

इस सीरीज से लोगों को बहुत उम्मीद है। वेब सीरीज में जितने भी बड़े एक्शन सीन होने वाले हैं, उन्हें रोहित शेट्टी खुद डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, इस वेब सीरीज का निर्देशक सूशांत प्रकाश हैं। इससे पहले भी रोहित अपने कॉप यूनिवर्स के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। रोहित ने अपने यूनिवर्स की शुरुआत अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम' से की थी, जिसके बाद यह सफर अभी तक जारी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed