फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Shaad Ali web series will be inspired by French series call my agent

'सूरमा' के निर्देशक शाद अली के हाथ लगी यह वेब सीरीज, इस फ्रेंच सीरीज से होगी प्रेरित

Thu, 15 Oct 2020 01:35 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 15 Oct 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Shaad Ali web series will be inspired by French series call my agent
शाद अली - फोटो : twitter@FHF_Official

इस साल की शुरुआत में ही ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'पवन एंड पूजा' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख चुके निर्देशक शाद अली को एक और वेब सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सीरीज फ्रेंच भाषा की कॉमेडी सीरीज 'कॉल माय एजेंट' से प्रेरित होगी जिससे अपलॉज एंटरटेनमेंट और बनिजय एशिया मिलकर बनाएंगे। इसके लिए रजत कपूर, आहना कुमरा, आयुष मेहरा, सोनी राजदान जैसे कलाकारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


यह सीरीज हिंदी सिनेमा में स्टार प्रणाली को चलाने वाली कहानियों का खुलासा करेगी और यह सारी कहानियां कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होंगी। हर एक एपिसोड में एक असल जिंदगी की सिनेमाई हस्ती को दिखाया जाएगा जो खुद की असल जिंदगी को पर्दे पर पेश करेगा। सीरीज का फॉर्मेट फ्रांसीसी सीरीज से प्रेरित है और इसे लिखने का काम अब्बास दलाल और हुसैन दलाल ने किया है। इससे पहले शाद अली वेब सीरीज 'पवन एंड पूजा' के पांच एपिसोड को निर्देशित कर चुके हैं। यह पहला मौका होगा जब वह पूरी सीरीज का ही निर्देशन करेंगे। निर्माताओं ने अभी इसका शीर्षक घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन

अपना नाम इस सीरीज से जुड़ने पर शाद ने कहा, 'मैं एक निर्देशक के रूप में हमेशा से कुछ ड्रामा सीरीजों को निर्देशित करने के बारे में विचार करता रहा हूं। जब इस सीरीज के निर्माता समीर नायर ने इस मौके पर मेरे साथ चर्चा की तो मुझे लगा कि यह तो सबसे अच्छा मौका होने वाला है। मुझे न सिर्फ इस कहानी ने बहुत ज्यादा उत्साहित किया, बल्कि सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को अपलॉज एंटरटेनमेंट बना रहा है। यह एक ऐसी कंपनी है जिसने पिछले कुछ समय में काफी अच्छी ड्रामा सीरीज बनाई हैं। एक निर्देशक के रूप में मेरे लिए यह एक बढ़िया शुरुआत हो सकती है।'

वेब सीरीज 'पवन एंड पूजा' का निर्देशन करने से पहले शाद अली के हाथ एक गैंगस्टर ड्रामा वेब सीरीज 'गैंग्स ऑफ लंदन' लगी थी। हालांकि उन्होंने 'पवन एंड पूजा' को तवज्जो दी और उस सीरीज का उन्होंने निर्देशन किया। 'गैंग्स ऑफ लंदन' उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और उस समय वह इसकी सारी तैयारियों पर काम कर रहे थे। तब से अब तक इस सीरीज के बारे में कोई ताजा अपडेट नहीं आई है। पिछले ही महीने शाद अली ने अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ एक फिल्म 'पापा जी पेट से है' भी साइन की है। यह फिल्म मर्दों के गर्भवती होने पर आधारित है। फिलहाल, इस फिल्म के बारे में अभी कोई ताजा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed