राजीव खंडेलवाल की नई कोर्टरूम ड्रामा सीरीज का ट्रेलर आया सामने, क्या ‘अमर विश्वास’ जीत पाएंगे सच्चाई की जंग?
Amar Vishwas Trailer Release: एक्टर राजीव खंडेलवाल की आने वाली कोर्टरूम ड्रामा सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां जानें कैसा है ट्रेलर और कब होगी रिलीज…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ दिनों से अभिनेता राजीव खंडेलवाल अपने सोशल मीडिया पर वकालत से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहे थे। उनकी पोस्ट देख ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने एक्टिंग छोड़कर वकालत शुरु कर दी है। लेकिन अब एक्टर ने सारी कन्फ्यूजन क्लियर कर दी है। उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट उनकी आगामी वेब सीरीज ‘अमर विश्वास’ से जुड़ी हुई थी। आज ‘अमर विश्वास’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जानिए ट्रेलर में क्या है खास…
ट्रेलर में क्या खास?
‘अमर विश्वास’ लेखक सुहास शिर्वालकर के उपन्यासों पर आधारित है। कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसे शुरु में ही ‘ओपन एंड शट’ घोषित कर दिया जाता है। लेकिन फिर बाद में इसकी परतें खुलती हैं। ट्रेलर की शुरुआत जाने-माने फिल्म निर्माता जेस्सू मोमिन के मर्डर से होती है। शक बहार चक्रवर्ती नाम की एक लड़की पर जाता है, जिसे शुरुआत में अपराधी माना जाता है।
इस बीच अमर विश्वास के कैरेक्टर में राजीव खंडेलवाल आते हैं। एक अनोखे और तेज दिमाग वाले वकील। जो जानते हैं कि सच हमेशा उतना सरल नहीं होता जितना दिखता है। जब अमर बहार की ओर से केस लड़ते हैं, तो वे धीरे-धीरे कई राज खोलने लगते हैं।
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ेंः ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आए अनुभव सिन्हा; दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू
ट्रेलर सिर्फ सीरीज की एक झलक
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजीव खंडेलवाल ने अपने रोल के बारे में बताते हुए कहा, ‘अमर विश्वास कोई पारंपरिक कोर्टरूम हीरो नहीं है। वह इंसानियत से भरा, भावनात्मक और न्याय के लिए हमेशा खड़ा रहने वाला है। मुझे यह रोल इसलिए पसंद आया क्योंकि यह पूरी सीरीज में मोरल टेंशन में रहता है। हर सच पर नई कीमत चुकानी पड़ती है। ट्रेलर सिर्फ इस सफर की एक झलक दिखाता है।’
11 जनवरी से होगी स्ट्रीम
शशांत शाह द्वारा निर्देशित ‘अमर विश्वास’ का निर्माण अर्जुन सिंह बरन और कार्तिक डी. निशंदर ने किया है। सीरीज में राजीव खंडेलवाल के अलावा आमिर अली, रवि बेहल और बर्खा बिष्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह सीरीज 11 फरवरी से Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगी।
राजीव खंडेलवाल की एक्टिंग जर्नी
राजीव खंडेलवाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। राजीव पहली बार टीवी सीरियल 'क्या हादसा क्या हकीकत' में नजर आए थे। यह सीरियल साल 2002 में आया था। इस सीरियल में राजीव विलेन के रोल में दिखे थे।
हालांकि, उन्हें असली पहचान एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' से मिली थी। शो में राजीव ने सुजल का किरदार निभाया था। उनके अपोजिट आमना शरीफ मुख्य भूमिका में थीं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई।
साल 2008 में राजीव खंडेलवाल ने बॉलीवुड की ओर रुख किया और 'आमिर' फिल्म से अपनी शुरुआत की। फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सराहना भी मिली थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।
इसके बाद राजीव खंडेलवाल ‘टेबल नंबर 21’, ‘विल यू मैरी मी’ और ‘स्मार्ट एंड कंपनी’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। राजीव आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आए थे। इसमें उनका कैमियो ही था।