फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Ott War with scam 1992 the harshad mehta story Bobby Deol Ashram Sanjay Dutt Mahesh Bhatt Alia Bhatt sadak 2

'आश्रम' और 'सड़क 2' में बाबाओं की भिड़ंत के बाद ओटीटी पर होगा ये महामुकाबला, हर्षद की खुलेगी पोल

Mon, 17 Aug 2020 07:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 17 Aug 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Ott War with scam 1992 the harshad mehta story Bobby Deol Ashram Sanjay Dutt Mahesh Bhatt Alia Bhatt sadak 2
'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी', ‘आश्रम’ और ‘सड़क 2’ - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को रिलीज हुए निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' के ट्रेलर के साथ ही तय हो गया कि अगले शुक्रवार यानी 28 अगस्त को ओटीटी पर मुकाबला बाबाओं का होने वाला है। 'आश्रम' में बॉबी देओल का किरदार जहां हरियाणा की राजनीति में सीधी दखल रखने वाले एक बाबा से प्रेरित दिख रहा है, वहीं 'सड़क 2' में मकरंद देशपांडे भी एक धर्मगुरु जैसे दिख रहे हैं। और, इस महामुकाबले के बाद जो पाला खिंचता दिख रहा है, वह है शेयर दलाल हर्षद मेहता के जीवन पर बनी एक वेब सीरीज और फिल्म के बीच में।

विज्ञापन


देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक 1992 इंडियन स्टॉक मार्केट स्कैम पर देबाशीष बसु और सुचेता दलाल की लिखी किताब 'द स्कैम' पर एक वेब सीरीज का निर्माण हुआ है जिसका टीजर निर्माताओं ने रविवार को रिलीज किया है। इस वेब सीरीज का नाम है 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी'। इसमें इस घोटाले के मुख्य आरोपी हर्षद मेहता की कहानी दिखाई जाने वाली है। सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।

विज्ञापन

Ott War with scam 1992 the harshad mehta story Bobby Deol Ashram Sanjay Dutt Mahesh Bhatt Alia Bhatt sadak 2
द बिग बुल - फोटो : social media

छह महीने की शूटिंग को लगभग 85 दिनों में ही समेटने के बाद सीरीज के निर्देशक हंसल मेहता ने मार्च के महीने में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने अपनी इस सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। जिस स्पीड से हंसल ने इस सीरीज की शूटिंग की, उस हिसाब से इसको और भी जल्दी रिलीज हो जाना चाहिए था। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण पूरा मनोरंजन जगत ही ठप हो गया।

उधर अभिषेक बच्चन की एक फिल्म 'द बिग बुल' भी हर्षद मेहता की कहानी ही बताने वाली है। कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अभिनेता अजय देवगन ने किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन हर्षद मेहता की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जब हंसल मेहता की वेब सीरीज की घोषणा हुई, उससे कुछ महीने पहले ही अभिषेक अपनी फिल्म पर काम शुरू कर चुके थे। वैसे तो यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बनाई गई थी लेकिन मौजूदा हालात को समझते हुए अब इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की घोषणा हो चुकी है।

पढ़ें: आमिर खान तुर्की विवाद: अब सुब्रमण्यम स्वामी ने कसा अभिनेता पर तंज, कहा- 'मैं सही साबित हुआ'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed