NO TIME TO DIE: ओटीटी पर आई 'नो टाइम टू डाई', अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 मार्च से कर सकते हैं स्ट्रीम
जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी की 25 वीं फिल्म और डेनियल क्रेग की आखिरी बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई 2021 में सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' (No Time To Die) पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 मार्च से देखी जा सकेगी। नो टाइम टू डाई अमेजन प्राइम वीडियो पर छह भाषाओं - हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम की जा सकेगी।
डेनियल क्रेग की आखिरी बॉन्ड फिल्म हैं नो टाइम टू डाई
जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी की 25 वीं फिल्म और डेनियल क्रेग की आखिरी बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई 2021 में सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 770 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।
ओटीटी पर आईं बॉन्ड फिल्में
दुनिया की नंबर वन जासूसी फ्रेंचाइजी मानी जाने वाली जेम्स बॉन्ड की सभी फिल्में भारत के दर्शक भी अब घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के लिए पिछली चार पीढ़ियों के सिने दर्शकों के दिल के करीब रही कंपनी एमजीएम का मालिकाना अधिकार पिछले साल ही अमेजन के पास आ गया। 8.45 अरब डॉलर में हुआ ये सौदा अमल में आने के बाद अब जेम्स बॉन्ड की ये फिल्में अमेजन की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस अमेजन पर देखी जा सकती है।
नो टाइम टू डाई फिल्म का रिव्यू आप यहां पढ़ सकते हैं
No Time to Die Review: पहले कभी नहीं दिखा इतना इमोशनल जेम्स बॉन्ड, डैनियल क्रेग का शानदार अलविदा गान
some men need no introduction🤵🍸
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) February 10, 2022
watch #NoTimeToDieOnPrime on March 4
in English, Hindi, Kannada, and Malayalam pic.twitter.com/xnCdD7RkQw