फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   munawwar farooque compares payal rohtagi to bitter group the actress got angry

वीडियो: लॉकअप में मुनव्वर फारूकी ने पायल को बता डाला करेला, फिर शुरू हो गया जमकर हंगामा

Tue, 19 Apr 2022 04:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:09 PM IST
सार

कंगना रणौत का नया शो लॉकअप लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यूनीक थीम और हर दिन आने वाले ट्विस्ट की वजह से लोगों में शो को लेकर इंटरेस्ट लगातार बना हुआ है। 

विज्ञापन
munawwar farooque compares payal rohtagi to bitter group the actress got angry
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत का नया शो लॉकअप लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यूनीक थीम और हर दिन आने वाले ट्विस्ट की वजह से लोगों में शो को लेकर इंटरेस्ट लगातार बना हुआ है। इस शो का शनिवार को प्रसारित हुआ एपिसोड काफी मजेदार था। इस एपिसोड में कंगना के अलावा एकता कपूर भी नजर आई थीं।  इस दौरान उन्होंने कैदियों में को एक अलग टास्क भी दिया। जिसके बाद एपिसोड में जमकर बवाल देखने को मिला। 

विज्ञापन

दरअसल, एकता ने कंटेस्टेंट्स को एक टेबल पर रखी चीजों में से कोई एक चीज गिफ्ट करने का टास्क दिया। इस गेम के दौरान गजब का हंगामा देखने को मिला। इस शो का एक वीडियो ऑल्ट बालाजी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसमें कैदियों को यह गेम खेलते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

इस वीडियो में टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे की तुलना टेबल पर रखी चीज से करते हैं। आजमा मुनव्वर फारूकी की तुलना बकरे से करती हैं। उनके मुताबिक मुनव्वर ने जेल में कई बकरे पाल रखे हैं। इस दौरान वह प्रतियोगियों को चेताती भी हैं कि अगर वे ऐसे ही चमचे बने रहेंगे तो उनकी कुर्बानी नजदीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

इसके बाद मुनव्वर पायल को करेला देते हैं। वह कहते हैं कि यह सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन सबको पसंद नहीं आता। इसके बाद पायल की मुनव्वर और अंजलि से तगड़ी बहस हो जाती है। बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। कोई मुनव्वर को सही ठहरा रहा है तो कोई पायल के साथ सहानुभूति दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed